सभी को करनी होगी जल बचाने की चिंता
जासं, वाराणसी : जल संरक्षण को लेकर लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। बर्बाद होते जल की सभी क
जासं, वाराणसी : जल संरक्षण को लेकर लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। बर्बाद होते जल की सभी को चिंता करनी होगी। तभी जल का संचयन कर सकेंगे। जल है तो कल है। इसे ध्यान में रखकर हमें सोचना होगा कि आने वाली पीढ़ी के लिए हम क्या छोड़कर जा रहे हैं। यह समस्या नगर, देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की है। भूजल बचाना बड़ी चुनौती जरूर है, लेकिन सब ठान लें तो हौसले के आगे यह कुछ नहीं है। अभी नहीं चेते तो गंभीर परिणाम होंगे।
दैनिक जागरण के महाअभियान जलदान के क्रम में शनिवार को अगस्त्य कुंड स्थित इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज में यह बातें प्रिंसिपल उर्मिला गौड़ ने छात्राओं से कही। कहा कि एक-एक बूंद अनमोल है। थोड़े से प्रयास से इसे बर्बाद होने से बचा सकते हैं। जल की बर्बादी बंद कर इसका संरक्षण कीजिए, क्योंकि यह जीवन का आधार है।
- घर से करेंगे संरक्षण की शुरुआत
उन्होंने छात्राओं से अपील की, कि हम जल बचाएंगे व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित भी करेंगे। हमें भावी पीढ़ी के लिए करना है जल संचयन। आप न सिर्फ खुद पहल करेंगे, बल्कि इस महादान के लिए औरों को भी करेंगे प्रेरित। बिना पानी के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। भू जल के अंधाधुंध दोहन से स्थिति गंभीर हो रही है। हर किसी को इसके प्रति गंभीर होना होगा। तभी हम जल बचा पाएंगे।