Move to Jagran APP

टेंट सिटी में फाइव स्टार की तर्ज पर इंतजाम, दिखेगी बनारस की झलक

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए तैयार की जा रही टेंट सिटी में बनारस की झलक दिखाई देगी। यहां हर टेंट में बनारस नजर आएगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 01:24 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 01:24 PM (IST)
टेंट सिटी में फाइव स्टार की तर्ज पर इंतजाम, दिखेगी बनारस की झलक
टेंट सिटी में फाइव स्टार की तर्ज पर इंतजाम, दिखेगी बनारस की झलक

वाराणसी, जेएनएन।  प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए तैयार की जा रही टेंट सिटी में बनारस की झलक दिखाई देगी। यहां हर टेंट में बनारस नजर आएगा। 42 हेक्टेयर में फैले इस प्रोजेक्ट में 450 डीलक्स प्रीमियम व 50 विला बनाए जाएंगे। इसके लिए चार गांव के सैकड़ों लोगों की जमीन ली गई है। इसके मुआवजे को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। इसमें रिसेप्शन सेंटर, मेडिकल यूनिट, फूड विला, कल्चरल सेंटर आदि का भी निर्माण किया जाएगा। सभी कॉटेज फाइव स्टार सुविधाओं से लैस होंगे। डीलक्स प्रीमियम में फैमिली के साथ रहा जा सकता है। इसमें प्रवेश करने पर एक वेटिंग रूम है। इसके बाद अंदर बेडरूम में डबल बेड, सोफासेट, सुंदर लाइटिंग, एसी, हीटर, बाथरूम आदि के इंतजाम हैं। वहीं विला में एक व्यक्ति के लिए भी शानदार इंतजाम किए जा रहे हैं। 

loksabha election banner

टेंट सिटी की बाउंड्री सामने की ओर किले जैसी होगी। इस पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की आकृति उकेरी जाएगी, जो प्रवासियों को उनके महत्व से रू-ब-रू कराएंगी। इसमें लगभग एक हजार प्रवासियों के रहने का प्रबंध किया जा रहा है। इसे दस से अधिक सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। टेंट सिटी में सात किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है। टेंट सिटी में नगर निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए निगम गैस हीटर लगाने पर विचार कर रहा है। सुरक्षा कारणों से लकड़ी के अलाव का विकल्प तलाशा जा रहा है। निगम सुंदरीकरण व टेंट सिटी से निकलने वाले कूड़े को उठाने का इंतजाम कराएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.