Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : शहरीकरण के बाद भी वाराणसी के गांवों में बूथ ज्यादा, जानिए क्‍या है तैयारी

इस बार कोविड की वजह से एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता को नहीं रखा गया है। इसलिए शहरी क्षेत्र में बूथ की संख्या भी बढ़ी है। केंद्र भी बढ़े है। हालांकि सबसे बडा केंद्र शहरी क्षेत्र में कैंट विधानसभा में ही दिखेगा। दो केंद्र पर 12 बूथ होंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 10:15 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 10:15 AM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : शहरीकरण के बाद भी वाराणसी के गांवों में बूथ ज्यादा, जानिए क्‍या है तैयारी
इस बार कोविड की वजह से एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता को नहीं रखा गया है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। शहरीकरण के बाद भी अभी गांवों में बूथों की संख्या सर्वाधिक है। परिसीमन के बाद जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र कैंट, उत्तरी व दक्षिणी को अब पूरी तरह से शहरी विधानसभा क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। रोहनिया, सेवापुरी, पिडरा, शिवपुर व अजगरा को ग्रामीण क्षेत्र का बूथ माना जा रहा है। शहरी क्षेत्र के विधानसभा में कुल बूथो की संख्या 1606 तो ग्रामीण क्षेत्र में 1755 बूथ निर्धारित हैं। अंतर बहुत ही कम रह गया है। माना जा रहा है पांच छह साल बाद शहर में ज्यादा गांव के बूथ कम होंगे। 

loksabha election banner

बहरहाल, इस बार कोविड की वजह से एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता को नहीं रखा गया है। इसलिए   शहरी क्षेत्र में बूथ की संख्या भी बढ़ी है। केंद्र भी बढ़े है। हालांकि सबसे बडा केंद्र शहरी क्षेत्र में कैंट विधानसभा में ही दिखेगा। दो केंद्र पर 12 बूथ होंगे। ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्र पर छह से अधिक बूथ नहीं बनाए गए हैं। छह बूथ वाले केंद्र की संख्या भी सिर्फ पांच ही है। 

शहरी क्षेत्र की बात करे तो इस बार एक केंद्र पर एक बूथ 17 स्थान पर मिलेंगे। दो बूथ वाले केंद्र की संख्या 97, तीन बूथ वाले केंद्र 100, चार बूथ वाले 71, पांच बूथ वाले 171 होंगे। इसी प्रकार छह बूथ वाले केंद्र 9, सात बूथ वाले चार, आठ बूथ वाले आठ, 9 बूथ वाले 2, दस बूथ वाले चार व 11 बूथ वाले दो केंद्र होंगे। ग्रामीण क्षेत्र में  एक  बूथ वाले केंद्र 249, तीन बूथ वाले 233, तीन बूथ वाले 133, चार बूथ वाले 59, पांच बूथ वाले 35 व छह बूथ वाले केंद्रों की संख्या होगी सिर्फ पांच। इस तरह जिले  में इस बार 3361 बूथ पर वोटिंग होगी। इसमे सबसे ज्यादा 1755 गांव से जुड़े बूथ होंगे।

अबकी वोटिंग के लिए एक घण्टा अधिक समय : निर्वाचन आयोग ने इस बार वोटिंग के लिए एक घण्टा अधिक समय तय किया है। ताकि कोविड संक्रमण से लोगो का बचाव हो सके। बूथ पर भीड़ न लगे और वोटिंग प्रतिशत में इजाफा हो सके। 

जिले में बूथ की संख्या

पिंडरा - 432

अजगरा - 414

शिवपुर - 401

रोहनिया - 461

उत्तरी - 439

दक्षिणी - 343

कैंट - 451

सेवापुरी - 400


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.