Move to Jagran APP

पूर्वांचल के 15 हजार गांवाें में ब्रंच केबल से आपूर्ति होगी बिजली : ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल

ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने रविवार को मड़िहान क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं काे सुना। उन्होंने मड़िहान विधान सभा क्षेत्र के प्रमुख सड़के चौड़ीकरण कराने के बारे में जानकारी दी। कहा कि क्षेत्र की प्रमुख मार्ग जल्द ही विस्तारीकरण होंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 11:10 PM (IST)
पूर्वांचल के 15 हजार गांवाें में ब्रंच केबल से आपूर्ति होगी बिजली : ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल
यूपी के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल

मीरजापुर, जेएनएन। ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने रविवार को मड़िहान क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं काे सुना। उन्होंने मड़िहान विधान सभा क्षेत्र के प्रमुख सड़के चौड़ीकरण कराने के बारे में जानकारी दी। कहा कि क्षेत्र की प्रमुख मार्ग जल्द ही विस्तारीकरण होंगे। बताया कि पूर्वांचल के 15 हजार गांव को जल्द ही ब्रंच केबल से बिजली आपूर्ति की जाएगी। सरकार द्वारा बजट पास कर धन आवंटन भी कर दिया है।

loksabha election banner

ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने दीपनगर बाजार में उपस्थित भीड़ को वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि मड़िहान विधान सभा की प्रमुख सड़कें चौड़ीकरण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। इसमें दीपनगर से हलिया, लालगंज-कलवारी राजपथ से संतनगर, सिरसी बांध तक के मार्ग है। हर घर को टोटी से जल की परियोजना हर हाल में 2022 तक पूर्ण हो जाएगी। प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजना से मड़िहान विधान सभा के पठारी भाग को सिंचित कराने की परियोजना जल्द ही परिणित हो जाएगी। इसके लिए भी सारे कोरम पूर्ण हो गए है। केवल घोषणा ही बाकी है। सिरसी नहर में देवरी दुबार खास मौर्या बस्ती में बांस के पुल की जगह पक्के पुल बनाने का रास्ता साफ हो गया है, अब काम ही बाकी है। ऊर्जा राज्य मंत्री ने मुस्किरा, मझारी, पथरौर, रजगढ़वा, टौआ, बोंदा, संतनगर, पिउरी आदि गांव का भ्रमण कर कोरोना से जंग हारे परिजनों से मिल ढांढस दिलाया और सहयोग का आश्वासन दिए। इस मौके पर वीरेंद्र कोल, मनीष सिंह, नंदू मौर्य, रामनरेश आदि रहे।

प्रधान संघ की बैठक : पहाड़ी विकास खंड स्थित ज्ञानानंद इंटर कालेज परिसर में रविवार को प्रधान संघ की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधान संघ के सभी पदाधिकारियों को प्रदेश सचिव के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष लालदेव उपाध्याय द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए प्रधानों के अधिकार क्षेत्र एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बतौर मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष ने कहा कि गांव का विकास होगा तभी जिले व प्रदेश व देश का विकास होगा। आज हर विभागों के कार्यो से ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम सभाओं में कराया गया कार्य बेहतर होता है। बिना भेद भाव के प्रधान का जो दायित्व है उसका निर्वहन करना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए प्रधानसंघ के अध्यक्ष व्यास बिंद ने आभार प्रगट करते हुए कहा कि प्रधानों के समस्या का समाधान कराना पदाधिकारियों का जिम्मेदारी बनती है। इस मौके र रामदेव सरोज, राकेश कुमार यादव, अरविंद दुबे, निर्भय कुमार दुबे, रीतू सिंह, प्रिया दुबे आदि सभी प्रधान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.