Move to Jagran APP

ई-बुक में होगी भाजपा कार्यकर्ताओं की गौरवगाथा, लाॅकडाउन में किए गए कार्यों का होगा जिक्र

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ई-बुक का निर्माण मंडल स्तर पर चल रहा है जो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लाकडाउन के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों की गौरवगाथा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 01:10 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 04:46 PM (IST)
ई-बुक में होगी भाजपा कार्यकर्ताओं की गौरवगाथा, लाॅकडाउन में किए गए कार्यों का होगा जिक्र
ई-बुक में होगी भाजपा कार्यकर्ताओं की गौरवगाथा, लाॅकडाउन में किए गए कार्यों का होगा जिक्र

गाजीपुर, जेएनएन। भाजपा मंडल ई-बुक निर्माण कार्यशाला बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण लगे लाकडाउन के दौरान जनसेवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतुलनीय कार्य करते हुए संगठन को मजबूत किया है जो सराहनीय एवं उल्लेखनीय है। इस अनुकरणीय कार्यों को स्मरणीय तथा संरक्षित रखने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ई-बुक का निर्माण मंडल स्तर पर चल रहा है, जो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लाकडाउन के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों की गौरवगाथा है।

loksabha election banner

उन्होंने मंडल ई-बुक निर्माण समिति से आह्वान किया कि 15 अगस्त तक ई बुक का संपादन कर जिला कार्यालय को प्रेषित करें। जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संकट काल में अपने सेवाभाव का जो प्रदर्शन किया उसका अंकन देश के लिए ऐतिहासिक है। कार्यशाला में निर्माण समिति सदस्यों को तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी आइटी सहसंयोजक विनीत शर्मा ने दी तथा उपस्थित लोगों के प्रति आभार जिला मीडिया एवं आइटी प्रभारी शशिकांत शर्मा ने व्यक्त किया।

जनसंघ काल के पदाधिकारियों की याद में किया पौधारोपण

भारतीय जनता पार्टी ने अपने जनसंघ के दौरान पार्टी की मजबूती के लिए काम करने वाले पदाधिकारियों व पूर्व जिलाध्यक्ष जो अब इस दुनिया में नहीं है उनके याद में पौधारोपण अभियान शुरू किया है। बुधवार को जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व सदर विधायक भूपेश चौबे की अगुवायी में चतरा ब्लाक के ऊंची कला व बनजरिया में पौधारोपण किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ऊंची में पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. रामचंद्र ङ्क्षसह पटेल तो वहीं बनजरिया में पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. गुलाब सिंह की स्मृति में आम का पेड़ रोपित किया गया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजापा द्वारा पूरे जिले में अपने सभी पूर्व पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की स्मृति में पौधारोपण अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज यह कार्य किया गया है। इसमें उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी, शिवप्रकाश, कुंवर वीर प्रताप सिंह, संतोष शुक्ला, राजबहादुर सिंह, महेंद्र पांडेय, अमरेश चेरो, राजेश पटेल आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.