Move to Jagran APP

Weather Alert : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से वातावरण में बढ़ी नमी, बादल और भी बरसा सकते हैं पानी

पूर्वांचल में अभी एक-दो दिन बारिश की संभावना है। इसके कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि 17 व 18 अक्टूबर को पूरे पूर्वांचल में हल्की या तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही सिहरन और बढ़ने की भी संभावना है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 09:48 AM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 09:48 AM (IST)
Weather Alert : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से वातावरण में बढ़ी नमी, बादल और भी बरसा सकते हैं पानी
17 व 18 अक्टूबर को पूरे पूर्वांचल में हल्की या तेज बारिश हो सकती है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। कुछ दिनों में तेज धूप के साथ ही उसम भरी गर्मी भी बढ़ी तो शनिवार की दोपहर मौसम ने पलटी मार दी। आसमान में धूप व बादलों का खेल शुरू हो गया। शाम को काले बादल छा गए। काशी सहित पूर्वांचल के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। शनिवार को आधी रात के बाद- रविवार को भोर में शहर में भी बारिश हुई। इसके बाद उमस से राहत मिल गई। अभी एक-दो दिन बारिश की संभावना है।

loksabha election banner

यह स्थिति बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्पन्न हुई है। इसके कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि 17 व 18 अक्टूबर को पूरे पूर्वांचल में हल्की या तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वातावरण में कुछ ठंड और बढ़ने की भी संभावना है।

प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पुरुवा हवा के साथ काफी नमी आ रही है। इसके कारण मौसम में बदलाव हुआ है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भले ही कम बारिश हुई, लेकिन सोमवार को तेज बारिश की संभावना है। वहीं बीएचयू स्थिति डीएसटी महामना जलवायु परिवर्तन केंद्र के समन्वयक व ग्रामीण कृषि मौसम सेवा नोडल अधिकारी प्रो. आरके मल्ल व तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के आधार पर आने वाले अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिसके फलस्वरूप कहीं-कहीं गरज -चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में किसान भाइयों को सलाह है कि मौसम के परिवर्तन को ध्यान में रखकर ही कृषि क्रियाएं करें। स महामारी के समय में बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले।

इससे पहले शुक्रवार को दिन एवं रात में उसम भरी गर्मी अधिक हो गई थी। शनिवार को दिन में भी यही स्थिति रही, लेकिन शाम को बादल के कारण उसम भरी गर्मी कुछ कम हुई। वहीं पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश भी हुई। यही नहीं काशी के भी ग्रामीण क्षेत्रों हल्की बारिश हुई। बाबतपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 1.2 मिमी बारिश हुई थी। कई जगह आंधी भी चली थी।

कुछ यूं उतरने लगा है पारा

तिथि              अधिकतम    न्यूनतम

16 अक्टूबर      35.2         23.4

14 अक्टूबर      35.2         21.6

13 अक्टूबर      35.0         21.3

12 अक्टूबर      34.8         22.8

11 अक्टूबर      34.6         22.0

10 अक्टूबर     35.4         22.6

09 अक्टूबर     34.4          23.1

08 अक्टूबर     31.8          23.8

07 अक्टूबर     34.8          24.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.