Move to Jagran APP

Dev Deepawali 2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी तैयार, जलेंगे 15 लाख से अधिक दीये

देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए काशी तैयार है। जनसभा स्थल से लेकर गंगा घाट तक दीपोत्सव और जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री काशी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। घाट और गंगा उस पार मंदिरों और मकानों पर 15 लाख से अधिक दीप जलाएं जाएंगे।

By saurabh chakravartiEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 08:17 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 09:43 PM (IST)
Dev Deepawali 2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी तैयार, जलेंगे 15 लाख से अधिक दीये
वाराणसी के राजा चेतसिंह किला पर लाइट ऐंड साउंड शो की तैयारी।

वाराणसी, जेएनएन। देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए काशी तैयार है। जनसभा स्थल से लेकर गंगा घाट तक दीपोत्सव और जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री काशी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। खजुरी गांव में जनसभा स्थल से 2447 करोड़ से बने 73 किलोमीटर 6 लेन चौड़ीकरण का लोकार्पण करेंगे। राजघाट पर देव दीपावली का शुभारंभ करने के साथ पर्यटन विभाग के वेबसाइट लांच करेंगे। प्रधानमंत्री चेतङ्क्षसह घाट पर लेजर शो का दीदार करने के साथ गंगा में नौका विहार भी करेंगे।  गंगा घाट और गंगा उस पार, मंदिरों और मकानों पर 15 लाख से अधिक दीप जलाएं जाएंगे। इसके अलावा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। सारनाथ में लाइट एंड साउंड देखेेंगे।

prime article banner

देश का दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का बनारस में इस वर्ष का दूसरा दौरा है। उनके दूसरे दौरे से पहले काशी सजधज कर तैयार है। राजघाट पर गंगा में जेटी बनने के साथ मंच का रूप दिया गया है। मंच के पीछे कोई पर्दा नहीं होगा, पीछे सिर्फ गंगा की लहरें दिखाई पड़ेंगी। गंगा पर रंग-बिरंगे दीपों के साथ आसपास मकानों पर भी दीप जलेंगे। गंगा घाट के मकानों और मंदिरों में रंग-बिरंगे झालर, लाइट लगाए गए हैं। इसके अलावा शहर सभी मंदिर, सरकारी कार्यालय और सड़क पर रंग-बिरंगे झालरों से सजा है। बिजली पोल पर भी रंग-बिरंगे झालर लगे हुए हैं। रंग-बिरंगे झालरों और लाइटों से गंगा घाट पर पानी में उल्टा प्रतिङ्क्षबब दिखाई पड़ रहा है जो देखने लायक है। शाम को गंगा घाट पर देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

6 लेन चौड़ीकरण सड़क का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री पहले खजुरी गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही एनएचएआइ के 73 किलोमीटर 6 लेन चौड़ीकरण सड़क का लोकार्पण करेंगे। यहां से सीधे हेलीकाप्टर से सूजाबाद में उतरेेंगे। गंगा में जल मोटरयान पर सवार होकर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। यहां दर्शन-पूजन करने के बाद राजघाट पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

भगवान बुद्ध की सुनेंगे जीवनी

भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में पुरातत्व खंडहर परिसर में लाइट एंड साउंड जाएंगे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में भगवान बुद्ध की जीवनी सुनेंगे।

135 देशों में होगा देव दीपावली का प्रसारण

देव दीपावली का प्रसारण 135 देशों में किया जाएगा। पीएम मोदी से खजुरी गांव में आयोजित जनसभा से लेकर गंगा घाट पर जलते दीये व जनता से संवाद का कार्यक्रम होगा जिसे दूरदर्शन के माध्यम से कवर किया जा रहा है। हर प्वाइंट पर बड़े-बड़े कैमरे लगाए गए हैं। जब पीएम मोदी शहर की सड़कों से गुजरेंगे तो भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसका उद्देश्य पूरे विश्व को एक संदेश देना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.