Move to Jagran APP

वाराणसी पहुंचे उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, गंगा में किया नौका विहार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार सुबह काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में मत्था टेका तत्पश्चात बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन किया। इसके बाद विश्वनाथ धाम कारीडोर में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

By Abhishek sharmaEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 01:34 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 01:34 PM (IST)
वाराणसी पहुंचे उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, गंगा में किया नौका विहार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार सुबह काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में मत्था टेका।

वाराणसी, जेएनएन। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार सुबह काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में मत्था टेका, तत्पश्चात बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन किया। इसके बाद विश्वनाथ धाम कारीडोर में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कार्य समय से पूर्ण करने हेतु कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया। ललिता घाट से अस्सी घाट तक स्‍टीमर से नौका विहार करते हुए गंगा के घाटोंं के मनोरम दृश्य के साक्षी बने।

prime article banner

उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए विश्वनाथ धाम कारीडोर का कार्य जिस दिन पूर्ण हो जाएगा वह एक अलौकिक दृश्य होगा। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए जो भी विकास के कार्य हो रहे हैं। वह इतिहास में कभी नहीं हुआ। बहुत सी परियोजनाएं पूरी हो रही हैं, बाबा की नगरी एवं गंगा तट पर श्रद्धा रखने वाले पर्यटकों के लिए यहां दो दिन भी क्‍या 10 दिन भी कम हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल बेमिसाल हैं सपा के सरकार में जनता भयभीत थी। अपराधियों का बोलबाला था। आज चारों तरफ विकास का बोलबाला है। गंगा एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे योगी सरकार की उपलब्धि है। गुणवत्तापूर्ण सड़कें उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी हैं। अपराधी सजा भोग रहे हैं। 2022 के चुनाव में सपा चाहे जितने भी गठबंधन कर ले, 100 में 60 परसेंट हमारा है। शेष 40 परसेंट में बाकी सभी दल है एवं उस 40 परसेंट में भी कुछ हमारा है। पांच राज्यों में चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है, असम में हमारी सरकार है। बाकी जगह पर भी हम बहुमत में रहेंगे।

इस बार बंगाल में भी हम 200 सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। ऐसा मुझे विश्वास है आठ चरणों में चुनाव होने हैं सभी लोग निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सरकार का ध्यान अपराधियों पर पूर्ण नियंत्रण की तरफ से पश्चिम बंगाल की जनता राम राज्य के सुशासन का अनुभव करेगी। उप मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित प्रमुख लोगों में केंद्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के सदस्य आरपी कुशवाहा, राकेश त्रिवेदी, नवीन श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडेय, ज्ञानेश जोशी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.