Move to Jagran APP

Deepawali 2020 : राशि के अनुसार जानिए क्‍या दान करने से मिलता है पुण्‍य और कब करें दान

दीपावली पर किसी जरूरतमंद को दान देने से धन धान्‍य में अभिवृद्धि मानी गई है। काशी के ख्‍यात ज्‍योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार दीपावली के पुण्‍यकाल में अपनी राशि के अनुसार पर्व पर चयनित वस्‍तुआें का दान करने से पुण्य मिलता है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 12:16 PM (IST)
Deepawali 2020 : राशि के अनुसार जानिए क्‍या दान करने से मिलता है पुण्‍य और कब करें दान
दीपावली पर किसी जरूरतमंद को दान देने से धन धान्‍य में अभिवृद्धि मानी गई है।

वाराणसी, जेएनएन। भारतीय वैदिक परंपरा में दान से पुण्‍य का मान रहा है। दान देने से धन धान्‍य में अभिवृद्धि मानी गई है। काशी के ख्‍यात ज्‍योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार दीपावली के पुण्‍यकाल में अपनी राशि के अनुसार पर्व पर चयनित वस्‍तुआें का दान करने से पुण्य मिलता है। इसके लिए दान का का तय समय भी परंपराओं में माना गया है। राशि के अनुसार दान की वस्‍तुओं और दान का समय निम्‍न प्रकार है-

loksabha election banner

मेष राशि : इस राशि का अधिपति ग्रह मंगल है। दीवाली पर इस राशि के जातकों के लिए लाल वस्त्र, लाल चंदन, गेहूं, गुड, तांबा, मूंगा, मसूर, घी, कस्तूरी, सोना, लाल फूल, सोना, लाल बैल आदि दोपहर में दान करने का विधान माना गया है।

वृषभ राशि : इस राशि का अधिपति ग्रह शुक्र है। दीवाली पर इस राशि के जातकों के लिए सफेद फूल, सफेद चंदन, चावल, चांदी, सफेद वस्त्र, हीरा, सोना, मिश्रित दूध, सुगंध, दही, सफेद घोड़ा आदि दान करने का मान शाम को माना गया है।

मिथुन राशि : इस राशि के लिए अधिपति ग्रह बुध है। दीवाली पर इस राशि के जातकों के लिए मूंग, कस्तूरी, कांसा, हरा वस्त्र, पन्ना, सोना, मूंगा, खांडवी, सब फूल, हाथी दांत, कपूर, फल आदि शाम को दान देने का समय माना गया है।

कर्क राशि : इस राशि के लिए अधिपति ग्रह चंद्रमा है। दीवाली पर इस राशि के जातक सफेद फूल, सफेद वस्त्र, चावल, चीनी, चांदी, मोती, दही, सोना, शंख, कपूर, सफेद चंदन, मिश्री, सफेद बैल आदि रात्रि को दान कर सकते हैं।

सिंह राशि : इस राशि के लिए अधिपति ग्रह सूर्य को माना गया है। दीवाली पर इस राशि के जातक लाल फूल, लाल वस्त्र, माणिक्‍य, केसर, तांबा, गेहूं, लाल चंदन, लाल गाय, मूंगा आदि दोपहर में दान दे सकते हैं।

कन्या राशि : इस राशि के लिए बुध को अधिपति ग्रह माना गया है। दीवाली पर इस राशि के जातक कस्‍तूरी, हरा फूल, कस्तूरी, कांसा, हरा वस्त्र, पन्ना, हाथी दांत, हरा फल, सोना, मूंगा, खांड़ आदि शाम को दान दे सकते हैं।

तुला राशि : इस राशि का अधिपति ग्रह शुक्र को माना गया है। दीवाली पर इस राशि के जातक सफेद फूल, चावल, चांदी, सफेद वस्त्र, दूध, दही आदि शाम को दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : इस राशि का अधिपति ग्रह मंगल को माना गया है। दीवाली पर इस राशि के जातक गेहूं, गुड़, तांबा, मूंगा, लाल फूल, लाल वस्त्र, लाल चंदन, मसूर, कस्तूरी, सोना, दोपहर में दान दे सकते हैं।

धनु राशि : इस राशि का अधिपति ग्रह बृहस्पति को माना गया है। दीवाली पर इस राशि के जातक पीला वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, पीला फल, पीला फूल, सोना, कांसा, पुखराज, खांड, पुस्तक, देसी घी, घोड़ा सुबह दान कर सकते हैं।

मकर राशि : इस राशि का अधिपति ग्रह शनि को माना गया है। दीवाली पर इस राशि के जातक उड़द, काला तिल, तेल, काले वस्त्र, लोहा, कस्तूरी, कुलथी, काली खड़ाऊं, नीलम, सोना, काली गाय शाम को दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि : इस राशि का अधिपति ग्रह शनि को माना गया है। दीवाली पर इस राशि के जातक काले वस्त्र, काला तिल, काली उड़द, तिल का तेल, काली खड़ाऊ, लोहा, काला छाता, कस्तूरी, कुलथी, नीलम, सोना आदि शाम को दान दे सकते हैं।

मीन राशि : इस राशि का अधिपति ग्रह बृहस्पति को माना गया है। दीवाली पर इस राशि के जातक चने की दाल, पीला वस्त्र, हल्दी, पीला फूल, पीला फल, कांसा, खांड, पुस्तक, पुखराज, सोना, देसी घी आदि दान कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.