Move to Jagran APP

देश सुरक्षित, सपा अपने भविष्य के बारे में सोचे, बोले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह

सीएए अनुच्छेद 370 हटाना सर्जिकल व एयर स्ट्राइक तीन तलाक समाप्त करना गरीबों की सेवा में आवास और पांच लाख का इलाज देना सभी कुछ गरीब आम आदमी और देश हित में है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 12:55 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 06:57 PM (IST)
देश सुरक्षित, सपा अपने भविष्य के बारे में सोचे, बोले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
देश सुरक्षित, सपा अपने भविष्य के बारे में सोचे, बोले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह

वाराणसी, जेएनएन। सीएए, अनुच्छेद 370 हटाना, सर्जिकल व एयर स्ट्राइक, तीन तलाक समाप्त करना, गरीबों की सेवा में आवास और पांच लाख का इलाज देना सभी कुछ गरीब, आम आदमी और देश हित में है। अब अगर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को इसमें समस्या दिखती है तो उन्हें अपने भविष्य के विषय में सोचना चाहिए। ये बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को मीडिया द्वारा अखिलेश यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगने पर कही कि भाजपा राज हठ में देश के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। कहा कि जो भी निर्णय हुआ है वह देश, गरीब, शोषित, पीडि़त, दलित सभी के हित में है। अखिलेश जैसे लोग देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुबह छह बजे के करीब कैंट स्टेशन पहुंचने के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे थे। वह भाजपा के मंडल प्रवासियों की कार्यशाला में भाग लेंगे। इसके बाद वह लखनऊ चले जाएंगे।

loksabha election banner

मंडल प्रवासियों को प्रशिक्षण देंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा काशी क्षेत्र के मंडल प्रवासियों के लिए हरहुआ स्थित गोकुल धाम में कार्यशाला होगी। इस दौरान सभी मंडल प्रवासी, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, काशी क्षेत्र के पदाधिकारी भाग लेंगे।  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.