Move to Jagran APP

वाराणसी में पीएम के आगमन से पूर्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर अराजक तत्‍वों ने कालिख पोती

राजीव गांधी की प्रतिमा पर अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति पर कालिख लगाये जाने से कांग्र‍ेसियों ने आक्रोश जताया है। विरोध करते हुए कांग्रेस नेता राघवेंद्र चौबे ने 48 घंटे के अंदर मामले की जांच कर दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को सोमवार को ज्ञापन दिया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 09:26 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 11:59 AM (IST)
वाराणसी में पीएम के आगमन से पूर्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर अराजक तत्‍वों ने कालिख पोती
राजीव गांधी की प्रतिमा पर अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति पर कालिख लगाये जाने से कांग्र‍ेसियों ने आक्रोश जताया है।

वाराणसी, जेएनएन। मैदागिन चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति पर कालिख लगाये जाने से कांग्र‍ेसियों ने आक्रोश जताया है। विरोध करते हुए कांग्रेस नेता राघवेंद्र चौबे ने 48 घंटे के अंदर मामले की जांच कर दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को सोमवार को ज्ञापन दिया है। प्रशासन को ज्ञापन देकर कहा है कि अगर 48 घंटे के अंदर अराजक तत्वों को नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य हो जाएंगे।

prime article banner

सोमवार की सुबह लोग मैदागिन चौराहे की की ओर गए तो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिक पोती देखकर लोग आक्रोशित हो गए। मामले की जानकारी से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी अवगत हुए तो पहले पुलिस को सूचित करने के बाद कार्रवाई को लेकर पुलिस को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मूर्ति की सफाई करने के साथ ही प्रतिमा पर माल्‍यार्पण भी किया। वहीं  पीएम के आगमन से पूर्व हुई इस घटना के बारे में प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।  

सोमवार की सुबह मैदागिन चौराहे पर लगी राजीव गांधी की प्रतिमा पर अराजक तत्‍वों द्वारा कालिख लगाए जाने की जानकारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। आनन फानन इस बाबत पुलिस को सूचित करने के साथ ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता की मूर्ति पर कालिख फेंके जाने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। वहीं कांग्रेस नेताओं के द्वारा शिकायत पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.