Move to Jagran APP

योगी आदित्‍यनाथ सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर वाराणसी में कांग्रेस ने जारी किया हाहाकार का पोस्टर

मुख्यमंत्री योगी जी के वादों और कथित आदेशों के बावजूद कानून-व्यवस्था की स्थिति में तनिक भी सुधार नजर नहीं आ रहा। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या लूट अपहरण और दुराचार की घटनाएं नहीं घटती हों। पीड़ित का उत्पीड़न आम बात है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 05:02 PM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 07:05 PM (IST)
योगी आदित्‍यनाथ सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर वाराणसी में कांग्रेस ने जारी किया हाहाकार का पोस्टर
योगी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस ने चार साल मचा हाहाकर का पोस्टर जारी किया।

वाराणसी, जेएनएन। योगी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस ने चार साल मचा हाहाकर का पोस्टर जारी कर विरोध दर्ज कराया गया। पोस्टर जारी करते हुए पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि  4 वर्ष में पूरा प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया। भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने जंगलराज के लिए जानी जाएगी। हालत यह है की आपराधिक घटनाओं की कई दिनों तक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। पीड़ित का उत्पीड़न आम बात है। भाजपा नेताओं के कहने पर पुलिस, अपराधियों को संरक्षण देती है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी के वादों और कथित आदेशों के बावजूद कानून-व्यवस्था की स्थिति में तनिक भी सुधार नजर नहीं आ रहा। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या, लूट, अपहरण और दुराचार की घटनाएं नहीं घटती हों। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी से लेकर राजधानी लखनऊ समेत पूरे समूचे उत्तर प्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण नहीं है। लोग आशंकाओं में जी रहे हैं। ‘हत्या प्रदेश‘ में बुजुर्ग नागरिकों और बेटियों तक की सुरक्षा करने वाला कोई नहीं है। प्रशासनिक मशीनरी पंगु हो गया है। काशी में बढ़ती आपराधिक घटनाएं,अव्यवस्था का अंबार, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता,आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर, मुजफ्फरनगर में नाबालिग से चलती गाड़ी में दुराचार, बलिया में युवती से दरिंदगी, काकोरी के जंगल में महिला का शव मिलने, बहराइच में छह वर्षीय बालिका की निर्मम हत्या, लखीमपुर खीरी में छेड़छाड़ की रिपोर्ट न लिखे जाने पर युवती के कीटनाशक पीकर जान देने, बापू भवन में क्षुब्ध किसान द्वारा खुद को आग लगाने जैसी घटनाएं बानगी भर हैं। भाजपा सरकार लोगों के सुख-चैन और शांति की दुश्मन बन गई है। प्रदेश में बेखौफ  अपराधी लगातार कहर बरपा रहे हैं। किसी की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। आने वाले समय में भाजपा सरकार अपनी वादाखिलाफी के लिए भी याद की जाएगी जिसने किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों सबको धोखा दिया है।यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से कहा की काशी में विकास के नाम पर कोई कार्य नही हुआ है।हर तरफ भ्रष्टाचार हुआ है। अपराधियों के खौफ के चलते पूरे प्रदेश में डर का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, वे सिर्फ झूठी बयानबाजी और जांच की थोथी घोषणाओं के जरिए भी कुर्सी की प्रतिष्ठा बचाने तक में प्रयासरत हैं। लोगों के जानमाल की सुरक्षा उत्तर प्रदेश में भगवान भरोसे है। भाजपा के जंगलराज में महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक अपमानित हुई है। बेटियों पर अत्याचार नहीं रूक रहा है। प्रदेश भर में कानून व्यवस्था चौपट है तो उसमें सामान्यजन का जीवन हर क्षण संकट में ही रहता है। बच्चियों के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के चलते अब अभिभावकों के समक्ष यक्ष प्रश्न है कि वे कैसे पढ़ाएं और कैसे बचाएं। मुख्यमंत्री ने पहले रोमियों स्क्वाड बनाया जिस का खुद ही अपनी हरकतों से नाम बदनाम हो गया पिंक बूथ दिखावे के रह गए। मिशन शक्ति के नाम पर कोई प्रभावी कार्यवाही नज़र नहीं आई। यह सरकार निक्कमी जनविरोधी सरकार है।

आयोजन में प्रमुख रुप से है पूर्व मंत्री अजय राय, जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, ओम प्रकाश ओझा, जितेन्द्र सेठ,मनीष मोरोलिया,डॉ राजेश गुप्ता,अशोक सिंह, आनंद सिंह, आनंद पाठक,दुर्गा साहनी, अनुपम राय, सफक रिजवी,रोहित दुबे, अनुभव राय, रंजीत तिवारी,विनीत चौबे, हनुमंत शरण चौबे, आशीष गुप्ता, रमेश कुमार, कल्पनाथ शर्मा, किशन यादव, आजाद, राजू,आयुष सिंह धीरज शुक्ला, जियाउल हक, ऋषभ मिश्रा, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.