Move to Jagran APP

किसानों के लिए समर्पित पार्टी है कांग्रेस, गाजीपुर में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्लू

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मंगलवार को न्याय पंचायत संगठन सृजन अभियान के तहत शेरपुर व कासिमाबाद रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने कृषि कानून को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का चयन किया।

By saurabh chakravartiEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 08:19 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 08:19 PM (IST)
किसानों के लिए समर्पित पार्टी है कांग्रेस, गाजीपुर में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्लू
गाजीपुर, शेरपुर में सभा को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।

गाजीपुर, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मंगलवार को न्याय पंचायत संगठन सृजन अभियान के तहत शेरपुर व कासिमाबाद रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने कृषि कानून को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का चयन किया। न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। किसानों के लिए कांग्रेस को समर्पित पार्टी बताते हुए नए कृषि कानून का विरोध किया।

loksabha election banner

आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने गांव के कुटीर व लघु उद्योग धंधों को नष्ट कर दिया है। कांग्रेस ने मध्यम और मजदूर वर्ग के लिए कार्य किया है। वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है। अगर मजदूर और किसानों की आवाज उठानी है तो हमें कार्यकर्ताओं की ऐसी टीम बनानी होगी जो गांव-गांव पहुंच सकें। नए कृषि कानून को काला कानून बताया। कहा कि इस विधयेक में कांट्रेक्ट खेती है। कारपोरेट के लोग इसमें शामिल होंगे। इससे किसानों की जमीन उनकी नहीं होगी। इस बिल में उल्लेख है कि कोई किसान अपनी बात न्यायालय में नहीं रख पाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने एमएसपी खत्म करके किसानों को जमीन पर ला दिया है। जमाखोरी को बढ़ावा देने के लिए अब स्टाक रखने की छूट दे दी गई। फसल बीमा विदेशी कंपनियों को दे दिया जाता है। किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। आरोप मढ़ा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है सभी भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं। रोजगार खत्म हो गए हैं। बताया कि सभा में न्याय पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों का गठन हो रहा है। 60 हजार ग्राम पंचायतों में पदाधिकारियों के गठन की प्रक्रिया जारी है। लगभग 35 फीसद गठन हो गया है। कोई भी ऐसा गांव नहीं है जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं हैं। उन्हें उत्साहित करने की जरूरत है। प्रदेश महासचिव मकसूद खान, प्रदेश सचिव राहुल राजभर, जिलाध्यक्ष सुनील राम, पीसीसी सदस्य अरङ्क्षवद किशोर राय, जय प्रकाश यादव, जिला सचिव सीताराम राय, वीरेंद्र राय, जैनेश पंकज, कांग्रेस प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव, मोहन चौहान, जहीरूनिशा, विभूतिराम आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.