मुंबई, दिल्ली व हावड़ा की ट्रेनों में नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट, जुलाई तक करना होगा इंतजार
आप परिवार के साथ ट्रेन से किसी गैर जनपद या प्रांत में सफर करने की सोच रहे हैं तो अपना प्लान बदल दीजिए क्योंकि आपको किसी भी ट्रेन में इस समय कन्फर्म बर्थ मिलने वाला नहीं है।
मीरजापुर, जेएनएन। गर्मी के दिनों में अगर आप परिवार के साथ ट्रेन से किसी गैर जनपद या प्रांत में सफर करने की सोच रहे हैं तो अपना प्लान बदल दीजिए क्योंकि आपको किसी भी ट्रेन में इस समय कन्फर्म बर्थ मिलने वाला नहीं है। यही नहीं अबतक तो आधा दर्जन ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी मिलना बंद हो गया है। अगर आपको यात्री करना अधिक जरुरी है तो इसके लिए आपको तत्काल टिकट का सहारा लेना पड़ेगा, तभी यात्रा कर सकते हैं। नहीं तो 15 जुलाई तक इंतजार करना होगा।
गरमी के मौसम में बच्चों के स्कूलों की छुट्टी हो जाती है। इसको देखते हुए लोग अपने परिवार के साथ गैर जनपद या प्रांत के धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करने जाते हैं या फिर किसी हील स्टेशन समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर निकल पड़ते है। लेकिन वहां पहुंचने के लिए उनको ट्रेन, बस या प्लेन में यात्रा करनी होती है। इसमें प्लेन से सफर करना हर किसी के बस की बात नहीं है। बस से लंबी दूरी की सफर किया नहीं जा सकता है। ट्रेन ही कम किराए में सबसे आसान और सरल यात्रा करने का साधन है। मध्यमवर्गीय परिवार के लिए सबसे आसान और सस्ता सफर ट्रेन ही होती है। इसलिए सभी लोग लंबी दूरी की ट्रेनों में दो महीने पहले से टिकट बुक करा लेते हैं ताकि यात्रा का समय आने पर उनको परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। लोगों द्वारा दो महीने पहले ही ट्रेनों में टिकट बुक करा लेने से मंबई की ओर आने जाने वाली ट्रेन महानगरी, गोवाहाटी कुर्ला, पटना कुर्ला, मुंबई मेल, लोकमान्य तिलक ट्रर्मिनल एक्सप्रेस, पूणे पटना एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में वेङ्क्षटग टिकट मिल रहा है। वहीं दिल्ली की ओर आने जाने वाली ट्रेन मगध एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्रा मेल, महानंदा एक्सप्रेस, सीमांचल एक्स्प्रेस, तूफान एक्सप्रेस तथा हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेन जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस, कालका मेल, चंबल एक्सप्रेस, शिप्रा एक्सप्रेस आदि में भी कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रहा है । वहीं महानगरी व पूणे पटना, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, आदि में वेटिंग भी टिकट नहीं मिल रहा है। 30 जून के बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
ट्रेन का नाम | कितना वेटिंग | वेटिंग भी नहीं |
महानगरी | वेटिंग भी नहीं | |
गुवाहाटी एक्सप्रेस | 400 | |
मुंबई मेल | 300 | |
पटला कुर्ला एक्सप्रेस | 300 | |
पूर्ण पटना एक्सप्रेस | वेटिंग भी नहीं |
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस | 400 |
मगध एक्सप्रेस | 350 |
मुरी एक्सप्रेस | 400 |
कालका मेल | 400 |
चंबल एक्सप्रेस | 300 |
शिप्रा एक्सप्रेस | 300 |
बह्पुत्रा मेल | 350 |
गर्मी के मौसम में रेलवे का पीक सीजन चलता है। इस मौसम में टूर मनाने बाहर जाते है। इसलिए ट्रेनों में पहले ही सभी टिकट बुक कराकर बैठ जाते है। जिससे मई जून में कन्फर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो जाता है। जुलाई महीने से स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-सीबी सिंह, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक मीरजापुर।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप