Move to Jagran APP

उत्तराखंड से ठंडी हवा और बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, धूप से राहत

न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। इसके कारण रात को और अधिक ठंडी बढ़ गई है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बतााया ने बताया कि उत्तराखंड सहित पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी पड़ रही है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 10:00 AM (IST)
उत्तराखंड से ठंडी हवा और बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, धूप से राहत
न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है इसके कारण रात को और अधिक ठंडी बढ़ गई है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के कारण काशी में भी ठंडी हवा आ रही है। वहीं तूफान जवाद के कारण बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा आ रही है। इसके कारण काशी में मौसम का मिजाज गड़बड़ा गया है। यही कारण है कि गलन अब बढ़ गई है। आसमान में पूरे दिन धूप नहीं रहने से भी और अधिक ठंडी पड़ रही है। यह स्थिति अभी और कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। वैसे आसमान में बादल की स्थित गुरुवार से ही हो रही है।

loksabha election banner

न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। इसके कारण रात को और अधिक ठंडी बढ़ गई है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बतााया ने बताया कि उत्तराखंड सहित पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी पड़ रही है। साथ ही कुछ मैदानी इलाकों में बारिश भी हो रही है। इसके बाद सहत से कुछ ऊंचाई पर ठंड हवा आ रही है। इससे ठंडी बढ़ने लगी है। वहीं सतह पर पुरवा हवा चलने के कारण आसमान में बादल छाए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से ऐसे ही स्थिति बनी रहेगी।

वहीं शुक्रवार की रात से ही घना कोहरा भी छा गया था। इसके कारण आवागमन बाधित हो रही थी। प्रो. एसएन ने बताया कि आंध्र प्रदेश व ओडिशा के समुद्र तट से एक तूफान जवाद टकरा रहा है। इसका असर होगा कि वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में दिख रहा है। बताया कि जमीन से कुछ ऊचाई से उत्तर-पश्चिमी हवा आ रही है। इसके कारण ठंडी बढ़ी है। वहीं इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा भी चल रही है, जिसके कारण बादल छा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी यही स्थिति बने रहने की संभावना है।

तिथि            अधिकतम पारा    न्यूनतम पारा

चार दिसंबर      26.0               13.5

तीन दिसंबर      26.0              15.0

दो दिसंबर        25.6              10.5

एक दिसंबर      26.6              11.9

20 नवंबर        26.5               10.8

29 नवंबर       27.4               10.6

28 नवंबर       27.0                10.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.