Move to Jagran APP

होली में सफाई वाराणसी नगर निगम के लिए बनी चुनौती, सर्वेक्षण टीम को होगा असल स्थिति का आकलन

इस बार की होली में साफ-सफाई नगर निगम प्रशासन के लिए चुनौती बनेगी। क्योंकि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम होली में बनारस में है और यहां की असल स्थिति से वह इस बार अगवत होगी। इन कूड़ाघरों पर जरूरत के हिसाब से मूत्रालय सामुदायिक शौचालय व पार्क बनाया जाए।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 01:07 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 04:12 PM (IST)
होली में सफाई वाराणसी नगर निगम के लिए बनी चुनौती, सर्वेक्षण टीम को होगा असल स्थिति का आकलन
इस बार की होली में साफ-सफाई नगर निगम प्रशासन के लिए चुनौती बनेगी।

वाराणसी, जेएनएन। इस बार की होली में साफ-सफाई नगर निगम प्रशासन के लिए चुनौती बनेगी। क्योंकि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम होली में बनारस में है और यहां की असल स्थिति से वह इस बार अगवत होगी। हालांकि नगर निगम प्रशासन ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए पूरी ताकत झोंकी है फिर भी यह नगर निगम के किसी चुनौती से कम नहीं है।

loksabha election banner

हर साल होली-दीपावली के समय नगर निगम को शहर की साफ-सफाई के लिए लोहा लेना पड़ता है। चूंकि अधिकांश सफाईकर्मी इस दौरान छूट्टी लेना चाहता है, ऐसे में यह समय नगर निगम प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इस बार की होली में होने वाली सफाई अन्य वर्षों की अपेक्षा थोड़ा भिन्न है क्योंकि  इस बार यह तय होगा कि सफाई की रैंकिंग में वाराणसी नगर निगम टॉप-10 में कितने नम्बर पर है।

13 बड़े कूड़ाघरों पर जीरो वेस्ट होगा

नगर निगम प्रशासन की तैयारी है कि शहर के 31 कूड़ाघरों में से 13 बड़े कूड़ाघरों पर जीरो वेस्ट किया जाए। यहां काम्पेक्टर मशीन रखकर कूड़ों को उसी में जमा किया जाएगा। दिन भर गाड़ी वहां खड़ी रहेगी और रात में वह कूड़ा को लेकर जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.एनपी सिंह ने बताया कि जिन कूड़ाघरों पर जीरो वेस्ट किया जाएगा उसमें हरतीरथ, बेनियाबाग, रेवड़ी तालाब, सर्किट हाउस, मच्छोदरी, कज्जाकपुरा मुख्य रूप से शामिल है। इन सभी कूड़ाघरों से करीब 450 मीट्रिक टन कूड़ा रोजाना निकलता है। बताया कि तैयारी है कि इन कूड़ाघरों पर जरूरत के हिसाब से मूत्रालय, सामुदायिक शौचालय व पार्क बनाया जाए।

मई से शुरू हो जाएगा पूरे शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

शहर की साफ-सफाई की जुगत में नगर निगम का पूरा अमला जुट गया है। इसके लिए नगर आयुक्त खुद मोर्चा संभाले हैं। उनका प्रयास है कि शहर में कहीं भी गंदगी न दिखे। खासकर मुख्य सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर। इसके लिए व्यापक प्लानिंग करते हुए शहर में 180 गाड़ियों को मंगाया गया है। अभी भेलूपुर जोन, सिगरा वार्ड और वरुणापार के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हो रहा है लेकिन इसे मई से पूरे शहर में चालू करने की तैयारी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.एनपी सिंह ने बताया कि मई के पहले सप्ताह से पूरे शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.