Move to Jagran APP

परिषदीय विद्यालय -बच्चों को इस वर्ष नहीं करना होगा मुफ्त किताबों का इंतजार

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को इस वर्ष किताबों के लिए इंतजार नहीं कराना होगा। नए सत्र की किताबों के आने का क्रम सोमवार से शुरू हो गया है। मार्च के अंत तक सभी विषयों की किताबें आ जाने की संभावना है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 07:15 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 11:43 AM (IST)
परिषदीय विद्यालय -बच्चों को इस वर्ष नहीं करना होगा मुफ्त किताबों का इंतजार
परिषदीय विद्यालय -बच्चों को इस वर्ष नहीं करना होगा मुफ्त किताबों का इंतजार

वाराणसी, जेएनएन। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को इस वर्ष किताबों के लिए इंतजार नहीं कराना होगा। नए सत्र की किताबों के आने का क्रम सोमवार से शुरू हो गया है। मार्च के अंत तक सभी विषयों की किताबें आ जाने की संभावना है। ऐसे में नया सत्र शुरू होते ही बच्चों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएगी। 

prime article banner

परिषदीय विद्यालयों में इन दिनों वार्षिक परीक्षाएं चल रहीं हैं। परीक्षाएं 25 मार्च को खत्म होगी। रिजल्ट 30 मार्च को जारी किया जाएगा। वहीं सीबीएसई के तर्ज पर नया सत्र पहली अप्रैल से शुरू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग नए सत्र की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इस क्रम में कक्षा एक से आठ तक के 63 टाइटिल की 2.69 किताबों का क्रय आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है। शासन द्वारा अधिकृत फर्म को अधिकतम 30 अप्रैल तक किताबों की आपूर्ति करने का निर्देश है। वहीं फर्म ने किताबों की आपूर्ति अभी से शुरू कर दी है। ऐसे में सत्र-2019-20 के बच्चों को नई किताबों का इंतजार नहीं करना होगा। पहले बच्चों को अक्टूबर माह तक बच्चों को किताबें वितरित की जाती है। कई दशकों बाद इस साल नया सत्र शुरू होते ही बच्चों को किताबें मिलेंगी। दूसरी ओर इस वर्ष जूता-मोजा भी आ चुका है। नया सत्र शुरू होते ही बच्चों को जूता-मोजा भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।  

'' किताबों के लिए क्रय आदेश मार्च के प्रथम सप्ताह में भी दिया जा चुका था। शासन की ओर अधिकृत फर्म को जल्द से जल्द किताबों की आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है ताकि नया सत्र शुरू होते ही बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जा सके।  

-जय सिंह, बीएसए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.