वाराणसी में छह वर्षीय अर्जुन ने साधा दो विश्व रिकार्ड पर अचूक निशाना
कोरोना ने रोकी राह तो रच दिया इतिहास तीरंदाजी में गिनीज बुक में नाम दर्ज।
वाराणसी [मुहम्मद रईस]। कोरोना ने जहां बड़े-बड़े सूरमाओं के छक्के छुड़ा दिए, तो वहीं कई के हौसले पस्त हो गए। मगर काशी की धरती के नन्हें बालक ने न सिर्फ कोरोना की चुनौतियों को स्वीकार किया, बल्कि अपने देश का नाम रोशन करते हुए दो विश्व रिकार्ड के लिए दावेदारी भी पेश की है। जी हां, बात हो रही है छोटा लालपुर निवासी डा. अजय ¨सह के छह वर्षीय सुपुत्र अर्जुन सिंह का। अर्जुन ने कोरोना काल में अनोखी तीरंदाजी की बदौलत अपने नाम के ओज को प्रमाणित किया है। कुछ रोज पहले एक नहीं बल्कि दो-दो गिनीज बुक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर दुनिया भर के तीरंदाजों को चकित कर दिया था।
स्केटिंग करते हुए तीरंदाजी में 32 अंक लाने वाले अर्जुन ने माइक ट्रोना के 20 अंक के वर्ल्ड रिकॉर्ड को देखते ही देखते ध्वस्त कर दिया तो वहीं सबसे तेज तीर चलाने का वाले 44 वर्षीय जोसेफ मैग्रेल बेटअप को भी शिकस्त दी। इससे पहले भी अर्जुन इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपने नाम दो रिकॉर्ड दर्ज करा चुके हैं। पहला रिकॉर्ड 'देश के सबसे छोटे तीरंदाज' का है और दूसरा 'अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सबसे छोटे प्रतिभागी' होने का।
हौसले के आगे चुनौतियां पड़ी छोटी - हालांकि गिनीज बुक के लिए उसका ट्रायल मार्च में ही होना था, लेकिन कोरोना ने सारे रास्ते बंद कर दिए। हालात थोड़ा ठीक होने पर उसे फिर से अभ्यास शुरू करना था, लेकिन कोरोना के कारण कारण सोसाइटी की छत पर अभ्यास करने को लेकर लोगों ने आपत्ति की। अनुमति के लिए आला अधिकारियों तक के चक्कर लगाने पड़े। आखिरकार पिता व कोच डा. अजय सिंह की मेहनत रंग लाई और अभ्यास की अनुमति मिली। फिर महाभारत के अर्जुन की तरह बनारस के अर्जुन ने भी लक्ष्य निर्धारित कर लिया और आखिरकार सफलता भी पाई।
तोड़ा 20 साल पुराना रिकार्ड - स्केटिंग करते हुए तीरंदाजी में 40 सेमी का लक्ष्य भेद कर अमेरिका के माइक ट्रोना का रिकॉर्ड पांच अगस्त को तोड़ दिया, जो उन्होंने वर्ष 2000 में बनाया था। कोइराजपुर स्थित संत अतुलाननंद कॉन्वेंट स्कूल के इंडोर शू¨टग रेंज अर्जुन ने स्कै¨टग करते हुए तीरंदाजी में 32 अंक अर्जित किया। अर्जुन ने इसके लिए एक मिनट में 120 मीटर की दूरी स्के¨टग पर तय करते हुए हर 20 मीटर पर रखे गए 40 सेंटीमीटर के लक्ष्य को भेदा। वहीं दूसरे रिकॉर्ड में सबसे तेज तीर चलाने का रिकॉर्ड 1.03 मिनट में दस तीर 18 मीटर की दूरी से 40 सेंटीमीटर के छोटे से लक्ष्य पर चलाने का था। इसे अर्जुन ने महज 48.63 सेकेंड में ही तोड़ डाला।