भदोही में 3.15 घंटे गुजारेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदोही में 3.15 घंटे गुजारेंगे। परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद लाभपरक योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। विंध्याचल मंडल के सांसद विधायक एमएलसी भाजपा कार्यकर्ताओं साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं।
भदोही, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदोही में गुरुवार को 3.15 घंटे गुजारेंगे। परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद लाभपरक योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। विंध्याचल मंडल के सांसद, विधायक, एमएलसी भाजपा कार्यकर्ताओं साथ बैठक करेंगे।
2018 में सात घंटे रुके थे सीएम, करोड़ों की सौगात
प्रदेश की कमान संभालने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री तीन जून 2018 को भिखारीपुर आए थे। सीएम सात घंटे तक जिले में गुजारे थे। एक्सपो मार्ट में हुए कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सड़क मार्ग से ज्ञानपुर आए थे। यहां विकास कार्यों की समीक्षा करने के पश्चात वह पुलिस लाइन से रवाना हो गए थे। करीब 1300 करोड़ रुपये की सौगात भी दी थी।
सीएम का मिनट- टू-मिनट
11.20 बजे : लखनऊ से भदोही के लिए होंगे रवाना
12.25 बजे : एक्सपो- मार्ट में बने हेलीपैड पर आगमन।
12.30 बजे : कारपेट एक्सपो- मार्ट में पहुंचेंगे।
12.30 से 1.30 बजे : लोकार्पण और शिलान्यास एवं जनसभा।
1.30 से 2 बजे तक : आरक्षित
2 से 3.30 बजे तक : विंध्याचल मंडल के सभी सांसद, विधायक, एमएलसी, राज्य सभा सदस्य, जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री के साथ बैठक।
3.30 बजे : कारपेट एक्सपो मार्ट भदोही से लखनऊ के लिए रवाना।
जिले को मिलेगी सौगात
इन परियोजनाओं का लोकार्पण
179 : करोड़ भदोही एक्सपो मार्ट
2.32 : करोड़ बस स्टैंड औराई।
1.20 : करोड़ वृहद गो-संरक्षण गृह बैदाखास।
1.12 : करोड़ का वीवी पैड गोदाम
1.99 : करोड़ की पेयजल परियोजना कैड़ा
2.67 : करोड़ का रोडवेज बस स्टेशन भदोही
40 : लाख का राजकीय पशु चिकित्सालय, औराई
29 : लाख का होमियोपैथिक चिकित्सालय औराई।
11 : लाख का पशु सेवा केंद्र खमरिया।
11 : लाख का पशु सेवा केंद्र महराजगंज।
11 : लाख पशु सेवा केंद्र बरदहां
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
2.09 : करोड़ का लघु सेतु पूरेमुडिया।
1.51 : करोड़ का लघु सेत़ जोगीपुर घसकरी।
1.85 : करोड़ का अभिया-हरिपुर मार्ग
1.35 : करोड़ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर
58 : लाख की डायलेसिस यूनिट
सीएम की सुरक्षा में जुटे 490 जवान, गैरजनपद से आए अफसर
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। नगर से एक्सपो मार्ट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। दो अपर पुलिस अधीक्षक और पांच पुलिस उपाधीक्षक लगाए गए हैं। कुल 490 जवानों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी रहेगी। कई पुलिस अधिकारी गैरजनपद से बुलाये गये हैं।
मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 31 दिसबर को काशी प्रांत के सांसद-विधायकों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। पीएसी-पुलिस के अलावा पुलिस अधिकारी भी डटे रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी।