Move to Jagran APP

बलिया जिले में बोले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ - '24 जिले के बाढ़ पीड़ितों को राहत दे रही सरकार'

बोले सीएम - बलिया में गंगा टोंस व सरयू के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। यहां 112 राजस्व गांव बाढ़ से घिरे हैं इसमें 34 राजस्व गांव की सवा लाख की आबादी प्रभावित है। प्रशासन बचाव व राहत कार्य में जुटा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 07:43 PM (IST)
बलिया जिले में बोले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ - '24 जिले के बाढ़ पीड़ितों को राहत दे रही सरकार'
बलिया में गंगा, टोंस व सरयू के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

जागरण संवाददाता, बलिया/गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के गंगा कई तटवर्ती क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रदेश में 24 जनपदों के 600 से अधिक आबादी वाले गांव प्रभावित हैं। यहां सरकार राहत व बचाव का अभियान चला रही है। वे अभी तक इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, वाराणसी, गाजीपुर व बलिया का जमीन और वायु से सर्वे करने के बाद धरातल पर राहत व बचाव कार्य की समीक्षा कर चुके हैं। सीएम शुक्रवार को दोपहर बलिया के माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बलिया में गंगा, टोंस व सरयू के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। आज उन इलाकों का निरीक्षण करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यहां 112 राजस्व गांव बाढ़ से घिरे हैं, इसमें 34 राजस्व गांव की सवा लाख की आबादी प्रभावित है। प्रशासन बचाव व राहत कार्य में जुटा है। उन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार 15 करोड़ पीड़ितों को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है। पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न जनप्रतिनिधि उपलब्ध कराएंगे। आलू, चना, मिर्च मसाला व नमक समेत कई सामग्री देने की कोशिश है। जहां केरोसिन उपलब्ध नहीं है, वहां पेट्रोमैक्स की व्यवस्था करें। प्रकाश और सुरक्षा की उचित व्यवस्था हो। मेडिकल किट बांटा जाए। बाढ़ के तलहटी क्षेत्रों में छोटी व मझोली नाव का इस्तेमाल एकदम नहीं होगा। सिर्फ बड़ी नाव या स्टीमर से सवारी ले जाएं। क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाएं। राहत शिविरों में जहां महिलाएं व लड़कियां रह रहीं हैं, वहां महिला आरक्षी की तैनाती की जाए। पशुओं के लिये चारा व टीकाकरण की व्यवस्था हो। सिंचाई विभाग कटान अवरोध कार्य प्रारंभ करें। बलिया ने कोरोना महामारी में नियंत्रण प्राप्त कर लिया है, अब यहां कोई केस नहीं है। वैक्सीनेशन कार्य को आगे बढ़ाया जाए। यहां उन्होंने 50 बाढ़ पीड़ितों से संवाद भी किया। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसके पहले सीएम योगी ने गाजीपुर में बाढ़ग़्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। गहमर इंटर कालेज में बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। प्रभावित लोगों की पीड़ा से अवगत हुए। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक कर राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। वह जिले में एक घंटा मिनट तक 18 रहे। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों समीक्षा बैठक में सीएम ने सीएमओ को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता किये जाने का आदेश दिया। कहा कि पशुओं के चारे, भूसे तथा दवाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। जिन ग्रामों में अभी भी बाढ़ का पानी है, वहां के निवासियों को सुरक्षित जगह पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। बाढ़ का पानी कम होने पर स्वच्छता व सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देने को कहा। बाढ़ पीडि़तों को फूड पैकेट बांटे जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.