Move to Jagran APP

CM Yogi Adityanath ने प्रदेश में चुनौती को अवसर में बदलने का कार्य किया : स्वतंत्र देव सिंह

युवा मोर्चा की वर्चुअल रैली के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चुनौती को अवसर में बदलने का कार्य किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 02:10 PM (IST)
CM Yogi Adityanath ने प्रदेश में चुनौती को अवसर में बदलने का कार्य किया : स्वतंत्र देव सिंह
CM Yogi Adityanath ने प्रदेश में चुनौती को अवसर में बदलने का कार्य किया : स्वतंत्र देव सिंह

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस वक्त पूरा देश कारोना महामारी से लड़ रहा है। हमारा उत्तर प्रदेश भी इस महामारी से लड़ाई लड़ रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में जिस प्रकार से चुनौती को अवसर में बदलने का कार्य किया है वह अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल साबित हुआ है।

loksabha election banner

स्वतंत्र देव केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर वर्चुअल रैली के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा के वाराणसी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 मार्च से देश में लाकडाउन लागू करने की दूरदर्शी नीति की वजह से भारत ने कोरोना की चुनौतियों का बेहतरीन ढंग से सामना कर रहा है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता घर - घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जागरूक करें। आने वाले समय में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा ऐसे में सजगता जरूरी। रैली का संयोजन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी व प्रदेश मंत्री व काशी क्षेत्र के प्रभारी सत्येंद्र नागर ने किया था। वर्चुअल रैली में अमन सोनकर, सौरभ मिश्रा, हंसराज विश्वकर्मा, अजय कुमार गुप्ता, श्रीनिकेतन मिश्र, राजेश राजभर, अवनीश पाठक, किशोर सेठ, प्रीतम सिंह आदि शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 48वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार को लहुराबीर स्थित आइएमए में ङ्क्षहदू युवा वाहिनी ने तीन दिनी रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिलाधिकारी कौशल राम शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। लगभग 250 लोगों ने रक्तदान किया। हियुवा के मंडल प्रभारी व वीडीए के सदस्य अंबरीष सिंह भोला ने बताया कि यह सात जून तक जारी रहेगा। इस दौरान सतुआ बाबा महामंडलेश्वर संतोष दास, वेद प्रकाश मिश्र, आइएमए के सचिव एसपी सिंह, हिंयुवा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडेय, मनीष मिश्र, जयजीत कुशवाहा, अजय सिंह, सतीश वर्मा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.