Move to Jagran APP

झारखंड से किशोरी का अपहरण कर दिल्ली ले जा रहा आरोपित पीडीडीयू नगर जंक्शन पर गिरफ्तार

पीडीडीयू नगर जंक्शन पर सोमवार शाम आरपीएफ ने किशोरी के साथ युवक को गिरफ्तार किया। वह किशोरी को झारखंड से अपहृत कर दिल्ली ले जा रहा था।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 09:35 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 09:35 PM (IST)
झारखंड से किशोरी का अपहरण  कर दिल्ली ले जा रहा आरोपित पीडीडीयू नगर जंक्शन पर गिरफ्तार
झारखंड से किशोरी का अपहरण कर दिल्ली ले जा रहा आरोपित पीडीडीयू नगर जंक्शन पर गिरफ्तार

चंदौली, जेएनएन। पीडीडीयू नगर जंक्शन पर सोमवार शाम आरपीएफ ने किशोरी के साथ युवक को गिरफ्तार किया। वह किशोरी को झारखंड से अपहृत कर दिल्ली ले जा रहा था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अप 02801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन शाम पांच बजे प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची। इस दौरान सब इंस्पेक्टर बाल गंगाधर, एएसआइ बीपी सिंह के साथ कामर्शियल टीम चेकिंग कर रही थी। 

ट्रेन के जनरल कोच में एक युवक के साथ नाबालिग लड़की देख टीम ने पूछताछ शुरू की। इससे घबरा कर युवक भागने लगा, लेकिन पकड़ लिया गया। उसने बताया कि वह किशोरी का झारखंड के कोडरमा से अपहरण कर ले जा रहा था। दोनों की फोटो पहचान भी कराई गई। आरोपित ने अपना नाम शोएब अख्तर व कोडरमा में चोपनाडीह, थाना मरकच्चो का निवासी बताया। वहीं, किशोरी ग्राम कोनडराडीह, पोस्ट चोपनाडीह, थाना मरकच्चो, कोडरमा की रहने वाली है। दोनों के पकड़े जाने की सूचना आरपीएफ ने मरकच्चो थाने को दी है। साथ ही आरोपित के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस बीच कोडरमा पुलिस पीडीडीयू नगर के लिए रवाना हो चुकी है।

परिजनों की रजामंदी से युगल प्रेमी ने थाने में किया निकाह

बरहनी क्षेत्र के एक गांव युगल प्रेमी ने घर वालों की रजा मंदी से सोमवार की शाम कंदवा थाने में निकाह किया। परिजन सहित नात रिश्तेदार इस कार्यक्रम में शामिल रहे। एक ही गांव के दोनों युगलों का एक वर्ष से प्रेम संबंध था। परिजनों को जानकारी हुई तो नात रिश्तेदारों से मशविरा कर परिवार राजी हो गए। छह माह से शादी का दिन मुकर्रर था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते शादी नही हो पा रही थी। मश्विरा कर लड़की लड़के वाले ने दोनों की शादी कंदवा थाने में करने को 20 जुलाई की तारीख नियत की। गांव की महिलाओं ने परंपरागत तरीके से गीत आदि शुभ कार्य किए एवं खान पान सेवा भाव भी किया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए निकाह कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.