Move to Jagran APP

बदलता मौसम : मानसून की विदायी के बाद अब कंबल संग रजाई, ठंड ने आहिस्‍ता से ओस संग दिया दस्‍तक

मानसून पूरी तरह से चला गया है। इसके साथ ही ठंडी अब तेजी से आ रही है। हालांकि बीच-बीच में आसमान में छा रहे बादल के कारण लोगों की धड़कनें भी तेज हो जा रही हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 01:29 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 05:20 PM (IST)
बदलता मौसम : मानसून की विदायी के बाद अब कंबल संग रजाई, ठंड ने आहिस्‍ता से ओस संग दिया दस्‍तक
बदलता मौसम : मानसून की विदायी के बाद अब कंबल संग रजाई, ठंड ने आहिस्‍ता से ओस संग दिया दस्‍तक

वाराणसी, जेएनएन। मानसून आखिरकार अब पूर्वांचल से पूरी तरह चला गया है। इसके साथ ही ठंडी अब तेजी से पूर्वांचल में पैर पसार रही है। हालांकि बीच-बीच में आसमान में छा रहे बादलों के कारण लोगों की धड़कनें भी तेज हो जा रही हैं। लगातार कई दिनों से तापमान भी लगभग सामान्‍य हो चुका है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस तक था। इसके कारण सुबह और शाम होते ही ठंड का असर शुरू हो गया है। रात में ओस भी पड़ने लगी है।

loksabha election banner

प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि वातावरण में अभी पर्याप्त मात्रा में नमी बनी हुई है। इसके कारण बीच-बीच में आसमान में बादल छा जा रहे हैं। हालांकि अब घबराने वाली बात नहीं है, क्योंकि मानसून अब पूरी तरह से चला गया है। अब लोगों को आने वाली ठंडी के लिए तैयार रहना होगा। कारण कि तापमान भी अब धीरे-धीरे घटता जाएगा। जबकि पूर्वांचल के पहाड़ी क्षेत्रों में अब कोहरा भी बनने लगा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.