Move to Jagran APP

Chandauli Panchayat Chunav Result 2021 : 715 ग्राम प्रधान व 650 बीडीसी के आए परिणाम, तीन बजे तक मतगणना समाप्त होने की उम्मीद

मतगणना की तीसरा चक्र शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह आठ बजे तक चली दूसरे चक्र की मतगणना में ग्राम प्रधान के 715 व बीडीसी के 650 पदों के परिणाम आ चुके थे। वहीं जिला पंचायत सदस्य के भी 10 पदों पर जीत-हार का फैसला हो चुका था।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 12:01 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 03:53 PM (IST)
Chandauli Panchayat Chunav Result 2021 : 715 ग्राम प्रधान व 650 बीडीसी के आए परिणाम, तीन बजे तक मतगणना समाप्त होने की उम्मीद
जिले में मतगणना की तीसरा चक्र शुरू हो गया है।

चंदौली, जेएनएन। जिले में मतगणना की तीसरा चक्र शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह आठ बजे तक चली दूसरे चक्र की मतगणना में ग्राम प्रधान के 715 व बीडीसी के 650 पदों के परिणाम आ चुके थे। वहीं जिला पंचायत सदस्य के भी 10 पदों पर जीत-हार का फैसला हो चुका था। दोपहर तीन बजे तक मतगणना समाप्त होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

मतगणना का क्रम रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। सबसे पहले लगभग दो घंटे तक का समय मतगणना कार्मिकों को मतपत्रों की गड्डी बनाने में लग गए। इसके बाद मतों की गिनती का क्रम शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक परिणाम आने लगे थे। अल्फाबेट प्रणाली के आधार पर ग्राम पंचायतों की मतगणना का क्रम शुरू हुआ था। पहले चक्र की मतगणना की समाप्ति तक लगभग 190 ग्राम प्रधान पदों के परिणाम आए थे। वहीं लगभग 700 ग्राम पंचायत सदस्यों के मतों की गिनती का क्रम पूरा हो चुका था। रात आठ बजे पहला चक्र समाप्त होने के बाद मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी बदली। लगभग आधे घंटे बाद दूसरे चक्र की मतगणना शुरू हुई। सुबह छह बजे तक लगभग 600 ग्राम प्रधान पदों के नजीते आए। आठ बजे तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों पर हार-जीत का निर्णय हो चुका था। वहीं 650 बीडीसी पदों पर भी जीत-हार का निर्णय हो चुका है। जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 886 पद हैं। दोपहर दो बजे तक सभी पदों का परिणाम आने की उम्मीद है। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं कोविड प्रोटोकाल का भी कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

जिला पंचायत के 10 पदों के आए परिणाम, सत्ता दल पर भारी सपाई व निर्दलीय

जिला पंचायत सदस्य पद के मतों की गिनती का क्रम जारी है। दो चक्र की मतगणना समाप्त होने के बाद जिले के 35 में 10 पदों के परिणाम आ चुके हैं। शहाबगंज ब्लाक के सेक्टर एक से निर्दल उम्मीदवार आजाद राम, सेक्टर दो से दीनानाथ और सेक्टर तीन से सीता विजयी रहीं। इसी प्रकार नौगढ़ सेक्टर एक से निर्दल उम्मीदवार सुनीती देवी व दो बसपा के आजाद अंसारी ने बाजी मारी। चहनियां के सेक्टर एक से भाजपा की शायरा बानो, धानापुर सेक्टर एक से सपा के राजेश यादव, सकलडीहा सेक्टर एक से इंदू देवी, धानापुर सेक्टर तीन से निर्दलीय अंजनी सिंह व सकलडीहा सेक्टर दो अभय शंकर पांडेय निर्वाचित हुए हैं।

रोचक मुकाबले

री-काउंटिंग में एक वोट से जीतीं सुनीता

चकिया ब्लाक की महिला के लिए आरक्षित महादेवपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद की प्रत्याशी सुनीता देवी एक वोट से चुनाव जीती हैं। उन्हें 182 वोट मिला है। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सोनी को 181 वोट मिलाे। उपविजेता की आपत्ति के बाद री-काउंटिंग कराई गई। इसमें भी सुनीता ने एक वोट की बढ़त बनाकर चुनाव जीत लिया। उधर चहनियां ब्लाक के चकिया भूपौली ग्राम पंचायत में दो प्रत्याशियों के मत बराबर हो गए हैं। प्रधान प्रत्याशी बबिता कुमारी को 412 व दूसरी बार किस्मत आजमा रहीं निवर्तमान प्रधान पूनम को भी इतने ही वोट मिले हैं। प्रत्याशियों ने री-काउंटिंग के लिए आवेदन किया है। सबसे अंत में इस ग्राम पंचायत के मतों की दोबारा गिनती की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.