राजा चेत सिंह किला में आयोजित अति रुद्र यज्ञ में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे हुए शामिल
शिवाला स्थित राजा चेत सिंह किला में आयोजित अति रुद्र यज्ञ में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मां गंगा की ओट में विश्व शांति का यज्ञ विश्व कल्याण के लिए
वाराणसी, जेएनएन। शिवाला स्थित राजा चेत सिंह किला में आयोजित अति रुद्र यज्ञ में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मां गंगा की ओट में विश्व शांति का यज्ञ विश्व कल्याण के लिए हैं। उद्देश्य है कि सभी सुखी व कल्याणमय हों। मोदी के संसदीय क्षेत्र में यज्ञ से मोदी जी को भी आशीर्वाद मिल रहा है। आज देश भर में एक अनूठी आयुष्मान योजना भारत में शुरू की गयी है। यह योजना हमारी सरकार की 2017 की स्वास्थ्य नीति है।
कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना पूरे भारत को स्वस्थ रखने के लिए कटिबद्ध है। प्रत्येक परिवार को पांच लाख की स्वास्थ्य सहायता इस योजना में मिल रहा है। 20 हजार आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र पूरे देश में बनाए गए हैं। 10 हजार करोड़ रुपये का लाभ जन स्वास्थ्य योजना में लोगों को अबतक मिला है। स्वामी गणपति सच्चितानन्द ने कहा कि सभी कुछ स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। आरोग्यता परम् सौभाग्य है। यज्ञ के एक-एक कुंड में भगवान का एक-एक नाम होता है। हमारा व्रत उपवास करके भगवान का स्मरण और उपासना है।