किशोरी को प्रयागराज ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देर रात घर पहुंची किशोरी ने पिता को आपबीती बताई तो पिता ने जंसा थाने पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
वाराणसी, जेएनएन। जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अज्ञात द्वारा बहला फुसलाकर रविवार को प्रयागराज ले जाने के बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने और दूसरे दिन उसे लाकर जंसा थाना क्षेत्र के जलालपुर छोड़कर फरार होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। किसी तरह देर रात घर पहुंची किशोरी ने पिता को आपबीती बताई तो पिता ने जंसा थाने पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया जाता है कि पांच माहपूर्व किशोरी से मोबाइल के माध्यम से अज्ञात युवक बातचीत करता था। बातचीत करते हुए दोनों में दोस्ती हो गयी। रविवार को अचानक युवक जंसा बाजार पहुंचा और किशोरी को घुमाने के बहाने कैंट ले गया जहां से इलाहाबाद ले कर चला गया। इलाहाबाद में अपने एक दोस्त के यहां रात को लेकर किशोरी को रहा जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सोमवार को देर रात लाकर जलालपुर गांव के पास छोड़कर भाग निकला किशोरी किसी प्रकार अपने घर लौटी और अपने पिता को आपबीती बताई। पिता ने इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।