Move to Jagran APP

उपचुनाव : सोनभद्र में दो नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलियों ने मारी बाजी, बनारस में सपा विजयी

भाजपा को निकाय उपचुनाव में करारा झटका लगा है। गुरुवार को हुई मतगणना में सोनभद्र के रेणुकूट व चोपन नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों पर निर्दलियों के हाथ बाजी लगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 09:47 PM (IST)
उपचुनाव : सोनभद्र में दो नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलियों ने मारी बाजी, बनारस में सपा विजयी
उपचुनाव : सोनभद्र में दो नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलियों ने मारी बाजी, बनारस में सपा विजयी

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा को निकाय उपचुनाव में करारा झटका लगा है। गुरुवार को हुई मतगणना में सोनभद्र के रेणुकूट व चोपन नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों पर निर्दलियों के हाथ बाजी लगी। वहीं वाराणसी नगर निगम के सरैया वार्ड के सभासद पद पर अपने प्रत्याशी को फिर जिताने में समाजवादी पार्टी सफल रही है। वहीं गाजीपुर के मुहम्मदाबाद नगर पालिका में सभासद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किया गया।

loksabha election banner

वाराणसी नगर निगम के सरैया वार्ड से सपा प्रत्याशी शफीकुज्जमा 1752 वोट पाकर विजयी हुए हैैं। वह अपने पिता की विरासत बचाने में सफल रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय राज खान को 194 मतों से हराया। वहीं भाजपा प्रत्याशी को पांचवें स्थान पर संतोष करना पड़ा है।

सोनभद्र के रेणुकूट व चोपन नगर पंचायत के अध्यक्षों की हत्या के बाद दोनों सीटों पर भी उपचुनाव कराना पड़ा है। इसमें निर्दल महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित फरीदा बेगम को कुल 2873 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के सत्यप्रकाश को 2323 मत हासिल हुए। यानी फरीदा बेगम 550 मतों से विजयी हुईं। इसी तरह रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निशा ङ्क्षसह को 1586 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया। उनको कुल 3476 मत मिले है। वहीं उनकेनिकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल ङ्क्षसह को 1890 मत पर ही सिमट कर रह गए। यहां भाजपा के शारदा को  महज 51 मत मिले हैैं। 

गाजीपुर में मुहम्मदाबाद नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 22 कोट के सभासद पद पर भाजपा समर्थित  धर्मचंद चौधरी ने बसपा समर्थित संगीता देवी को 105 मतों से हराया। धर्मचंद चौधरी को 393 व संगीता को 288 मत मिले हैैं। भदोही के नगर पंचायत खमरिया के वार्ड संख्या सात बगीचा मोहल्ला में संपन्न उप चुनाव में सीधे मुकाबले में रिजवान अंसारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी इलियास अहमद को 580 मतों से पराजित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.