वाराणसी में Government Job लगने पर लड़के ने शादी से किया इंकार, पहले रिश्ते का वास्ता देकर किया प्यार
पहले लड़के ने रिश्तेदार की नाबालिग लड़की से प्यार किया। फिर उसे शादी का वास्ता देकर दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। इसी बीच कुछ महीने पहले लड़के की नौकरी रेलवे में क्लर्क के पद पर लग गई जिसके बाद वह लड़की से दूरी बनाने लगा।
वाराणसी, जेएनएन। पहले लड़के ने रिश्तेदार की नाबालिग लड़की से प्यार किया। शादी का वास्ता देकर दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। इसी बीच कुछ महीने पहले लड़के की नौकरी रेलवे में क्लर्क के पद पर लग गई जिसके बाद वह लड़की से दूरी बनाने लगा।
लड़की हारकर स्थानीय थाने पहुंच गई लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने। मामले की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और दबाव बनाया तो लड़का और उसके परिवार के लोग मान गए। फिर क्या, पुलिस ने थाना परिसर में ही मंदिर पर पंडित जी उपस्थिति में मंत्रोच्चार कर जयमाल कराई। यही नहीं तत्काल नोटरी और वकील को बुलाकर सारी लिखापढ़ी कराने के बाद लड़का और लड़की पक्ष को एफिडेविट पकड़ाया। आमतौर पर पुलिस या तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजती है या फिर टरकाने वाला काम करती है।शुक्रवार को थाने में घंटोंं पंचायत के बाद पुलिस द्वारा किये गए नेक कार्य की लोगों ने खूब सराहना की और दुआएं देते हुए दो परिवारों के मिलन कराने वाले इंस्पेक्टर रोहनिया को दोनों पक्षों ने शुभकामनाएं दी।
क्या है कहानी
रोहनिया थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव के रहने वाले राजपति पटेल की पुत्री सुशीला पटेल थाने में शिकायत दर्ज कराने के दौरान बताया कि मड़ुआडीह थाना क्षेत्र के कंदवा निवासी विजय बहादुर पटेल के पुत्र साहिल पटेल पिछले चार साल से प्यार करता था और अब शादी करने से इंकार करने लगा। शिकायत पर रोहनिया थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने दोनों पक्षों के परिवारीजनों को थाने पर बुला कर समझाया।लड़का लड़की दोनों बालिग होने के कारण थाने पर ही शादी करने के लिए सहमत हो गए।मंदिर में जयमाल के बाद वर वधु के दोनों पक्षों और पुलिस ने साक्षी बने और आशीर्वाद दिया।