आजमगढ़ में पुलिस क्षेत्राधिकारी के वाहन की चपेट में आने से बालक की मौत Azamgarh news
अहरौला कस्बा के चांदनी चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर बाद सीओ बूढ़नपुर के सरकारी बोलेरो वाहन की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गयी।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 05:55 PM (IST)
आजमगढ़, जेएनएन। अहरौला कस्बा के चांदनी चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर बाद सीओ बूढ़नपुर के सरकारी बोलेरो वाहन की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गयी। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
जाम की खबर पाकर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गयी और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। काफी मान मनौव्वल के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। हालांकि लोगों में इस बात की चर्चा रही कि लोगों को यातायात के नियम बताने वाले अधिकारी के ही अनियंत्रित वाहन सड़क पर लोगाें को रौंदते रहेंगे तो देश का क्या होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें