Move to Jagran APP

बीएचयू में भर्ती भाजपा नेता का गायघाट में मिला शव, एक सप्ताह पूर्व आंकोलॉजी वार्ड में हो रहा था इलाज

बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल के आंकोलॉजी वार्ड में भर्ती मरीज शुक्रवार की सुबह अचानक वार्ड से लापता हो गए जबकि वहीं पर उनका एक बेटा भी था।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 11:30 PM (IST)
बीएचयू में भर्ती भाजपा नेता का गायघाट में मिला शव, एक सप्ताह पूर्व आंकोलॉजी वार्ड में हो रहा था इलाज
बीएचयू में भर्ती भाजपा नेता का गायघाट में मिला शव, एक सप्ताह पूर्व आंकोलॉजी वार्ड में हो रहा था इलाज

वाराणसी, जेएनएन। बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल के आंकोलॉजी वार्ड में भर्ती मरीज शुक्रवार की सुबह अचानक वार्ड से लापता हो गए, जबकि वहीं पर उनका एक बेटा भी था। मरीज के गायब होने की सूचना पर एक बार फिर अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। इसकी सूचना बेटे राजकिशन मौर्य ने पहले अस्पताल प्रशासन को देने के बाद शाम को लंका थाने पर तहरीर दी। इसके बाद उनका शव गायघाट पर मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

शिवपुर के रहने वाले अजय कुमार मौर्य भाजपा किसान मोर्चा में पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष थे। एक सप्ताह पूर्व उन्हें आंकोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह छह माह से कैंसर से पीडि़त थे। शुक्रवार को उनकी पत्नी कुछ समय के लिए घर गईं थीं। इस दौरान बेटा राजकिशन मौर्य वहीं मौजूद था। बेटे राजकिशन ने बताया कि उनके पिता अचानक कहां चले गए कि पता नहीं चल पाया, जबकि बीएचयू के लोगों से सीसीटीवी दिखाने को बोला तो नहीं दिखाए। इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके माथुर ने बताया कि उनका इलाज चल रहा था और बेटा भी साथ में ही सोया था। इस बीच वह कहीं चले गए इसकी सूचना लंका पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस जांच के दौरान उनका शव गायघाट पर मिला। परिवारीजनों ने बताया कि अजय मौर्या की शिवपुर में हार्डवेयर की दुकान है। भाजपा नेता के दो लड़के राजकिशन, चेतन व एक लड़की वैष्णवी है। शव मिलने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.