काशी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने किया अनुसूचित जाति कन्या पूजन
वाराणसी में शनिवार को दशाश्वमेध स्थित ब्रहस्पति भगवान मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने अनुसूचित जाति कन्याओं का पूजन किया।
By Vandana SinghEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 06:56 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:56 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। रामनवमी के अवसर पर भाजपा स्वच्छता प्रकल्प द्वारा अनूसूचित जाति कन्या पूजन का आयोजन शनिवार को दशाश्वमेध स्थित ब्रहस्पति भगवान मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता मित्रों की बेटियों (अनुसूचित कन्याओं) को का तिलक, आरती कर पूजन किया गया साथ ही हलवा, पूडी,फल आदि का भोग लगाया गया। पूजा अायोजन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डज्ञ महेन्द्र नाथ पांडे व विशिष्ट अतिथि अशोक चौरसिया, महामंत्री काशी क्षेत्र भाजपा ने कन्याओं को पूजन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें