आजमगढ़ जिले में सीएए के समर्थन में उमड़ा भाजपाजनों का जनसैलाब, चहुंओर वंदे मातरम की गूंज
भाजपा की जनजागरण यात्रा में 200 मीटर तिरंगा के साथ डीएवी कालेज के मैदान में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे तो वंदेमातरम से डीएवी कॉलेज का मैदान गूंज उठा।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 12:18 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 12:19 PM (IST)
आजमगढ़, जेएनएन। सीएए के समर्थन में सोमवार को डीएवी मैदान में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। भाजपा की जनजागरण यात्रा में 200 मीटर तिरंगा के साथ डीएवी कालेज के मैदान में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे तो वंदेमातरम से डीएवी कॉलेज का मैदान गूंज उठा। लोक जागरण यात्रा में शामिल होने के लिए मंत्री सुरेश राणा भी पहुंचे हैं।
बीजेपी एवं उसके अनुषांगिक संगठनों की लोक जागरण यात्रा रैली में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री एवं चीनी मिल सुरेश राणा के शामिल होने से समर्थकों में काफी उत्साह रहा। दिन चढ़ने तक लोगों की भारी भीड़ के पहुंचने का क्रम अनवरत जारी रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें