Move to Jagran APP

वर्चुअल माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज करेंगे बूथ विजय अभियान का शुभारंभ

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 11 सितंबर को बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे। नड्डा प्रदेश सायं चार बजे वर्चुअल प्लेटफार्म पर संवाद कर अभियान का शुभारंभ करेंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 09:48 AM (IST)
वर्चुअल माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज करेंगे बूथ विजय अभियान का शुभारंभ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सायं चार बजे वर्चुअल प्लेटफार्म पर संवाद कर अभियान का शुभारंभ करेंगे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 11 सितंबर को बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे। नड्डा प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केंद्रों पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों से सायं चार बजे वर्चुअल प्लेटफार्म पर संवाद कर अभियान का शुभारंभ करेंगे।

loksabha election banner

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान चलाएगी। सेवा समर्पण अभियान के अन्तर्गत पार्टी प्रदेश भर में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, टीकाकरण, पर्यावरण संरक्षण जैसे सेवा कार्य आयोजित करेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केंद्रों पर चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं और निर्णयों को जनता के दरबार में पहुंचाया जाएगा। वहीं 20 सितंबर को सभी विधायक अपनी विधानसभा में किये गए विकास कार्यों व उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। इसके साथ ही 26 सितंबर से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लेकर घर-घर संपर्क कर आमजन से संवाद करेगें। जबकि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 17 सितंबर को काशी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मतिथि के अवसर पर जिला व महानगर स्तर पर 71 हजार दीपों को प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा।

 विजय प्रकाश बने काशी क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक : भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने शुक्रवार को वाराणसी व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक विजय प्रकाश जायसवाल को व्यापार प्रकोष्ठ (काशी क्षेत्र) का संयोजक नियुक्त किया गया। ये जायसवाल क्लब के संरक्षक तथा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी हैं। वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, महामंत्री कविंद्र जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, संयुक्त महामंत्री मनीष गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी, युवा अध्यक्ष संजय गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी, पूर्वांचल महिला मंडल अध्यक्ष चांदनी श्रीवास्तव आदि ने विजय प्रकाश जायसवाल को शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.