Move to Jagran APP

मुख्तार अंसारी को सौंप दे उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस की कमान, भाजपा नेता ने राहुल गांधी व प्रियंका को लिखा पत्र

मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपने की वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह ने मांग की है। इसके लिए श्री सिंह ने बकायदे राहुल गांधी व प्रियंका को पत्र लिखा है। कांग्रेस आलाकमान को बताया है कि इन दोनों घटनाएं मुख्तार अंसारी ने करवाई थी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 05:15 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 05:15 PM (IST)
मुख्तार अंसारी को सौंप दे उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस की कमान, भाजपा नेता ने राहुल गांधी व प्रियंका को लिखा पत्र
मऊ के मुख्तार अंसारी को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपने की वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह ने मांग की है।

मऊ, जेएनएन। मऊ के सदर विधायक मुख्तार अंसारी को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपने की वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह ने मांग की है। इसके लिए श्री सिंह ने बकायदे राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा को पत्र लिखा है। कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस उनके भाई मन्ना सिंह सहित दर्जनों हत्याओं के आरोपित माफिया को बचा रही है। कहा है कि माफियाओं से इतना ही प्रेम है तो मुख्तार अंसारी को प्रदेश अध्यक्ष बना दें।

loksabha election banner

अशोक कुमार सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि उनके भाई अजय प्रकाश सिंह उर्फ मन्ना की 29 अगस्त 2009 में नगर कोतवाली के गाजीपुर तिराहा पर गोली मारकर हत्या कर दिया गया। इसके उनके भाई के साथ साथी राजेश राय की भी मौत हो गई थी। इस घटना के छह माह बाद मन्ना हत्याकांड में गवाह रामसिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही सतीश कुमार सिंह की भी 19 मार्च 2010 को तत्कालीन एआरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दिया गया। इस मामले में मेरी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। बाद में इस केस को विधायकों और सांसदों के लिए बनी विशेष अदालत में इलाहाबाद ट्रांसफर कर दिया गया। श्री सिंह ने कांग्रेस आलाकमान को बताया है कि इन दोनों घटनाएं मुख्तार अंसारी ने करवाई थी।

जबरन गुंडा टैक्स की मांग को मना करने के कारण मेरे भाई की हत्या करवाई गई और फिर गवाहों की। श्री सिंह ने बताया है कि पिछले 10 वर्षों से उनका परिवार संघर्ष कर रहा है। जबसे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई तो एक उम्मीद जगी। योगी सरकार की देन है कि मुख्तार को उत्तर प्रदेश में आने से डर लग रहा है। आलाकमान से पूछा है कि माफिया पर कांग्रेस इतनी मेहरबान क्यों है। मांग किया है कि अगर माफिया से इतना प्रगाढ़ प्रेम है तो अजय कुमार लल्लू की जगह उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बना दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.