Move to Jagran APP

बाढ़ राहत सामग्री वितरण में भाजपा प्रचार में जुटी, जनता के जान-माल से नहीं कोई सरोकार : अजय राय

बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने बनारस आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान भी सरकार का प्रचार-प्रसार करते नजर आए। इस पर पलटवार करते हुए पूर्व विधायक अजय राय ने शुक्रवार को कहा कि जनता के समस्याओं से सरकार का कोई लेना -देना नहीं है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 05:00 PM (IST)
बाढ़ राहत सामग्री वितरण में भाजपा प्रचार में जुटी, जनता के जान-माल से नहीं कोई सरोकार : अजय राय
अजय राय ने शुक्रवार को कहा कि जनता के समस्याओं से सरकार का कोई लेना -देना नहीं है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। इस समय यूपी के तीस जिले बाढ़ से ग्रसित हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने समय रहते कोई तैयारी नहीं कि जिसका खामियाजा अब जनता को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार को बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने बनारस आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान भी सरकार का प्रचार-प्रसार करते नजर आए। इस पर पलटवार करते हुए पूर्व विधायक अजय राय ने शुक्रवार को कहा कि जनता के समस्याओं से सरकार का कोई लेना -देना नहीं है।

loksabha election banner

एनडीआरएफ की बोट पर बैठकर नौकायन करके सर्वे करना आसान है। लेकिन जनता इस समय जिस हालात से गुजर रही है। उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। गंगा, वरुणा, असि, उफान पर है। तटवर्ती इलाको में पानी का प्रकोप है। सवाल यह है कि शासन में बैठे लोग इस तरह संवेदनहीन क्यों हैं। सरकार सिर्फ वादों में सीमित है। प्रचार-प्रसार ही इस सरकार का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि काशी में बाढ़ से प्रभावित एक तरफ जहां कुछ लोग अपने घरों से सुरक्षित ठिकानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके घर के चारों ओर पानी ही पानी है। सरकार बस खानापूर्ति में व्यस्त है। बताया कि पार्टी कार्यकर्ता भी इस मु‍श्किल समय में आम जनता के साथ खड़े हैं।   

कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित पुनर्स्थापित कर जलमग्न बर्बाद हुई फसलों और तबाही से नुकसान की भरपाई के लिए जल्द से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा दें। जिन गरीब लोगों का घर बाढ़ में ढह गया है उन्हें सरकार मुआवजा दे। जिससे कि वह अपना नया आशियाना बनाएं। बाढ़ क्षेत्र में नाव की व्यवस्था, राशन सामग्री, रोजमर्रा की वस्तुएं आदि का प्रबंध सरकार करे। इस विपदा के समय सरकार प्रचार-प्रसार की जगह मूलभूत कार्यों पर अपना ध्यान दे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.