Move to Jagran APP

वर्ष 1995 से महापौर पद पर भाजपा का कब्जा

जागरण संवाददाता, वाराणसी : काशी के महापौर पद पर एक बार फिर भाजपा काबिज हो गई। इस बार भ

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Dec 2017 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 10:16 PM (IST)
वर्ष 1995 से महापौर पद पर भाजपा का कब्जा
वर्ष 1995 से महापौर पद पर भाजपा का कब्जा

जागरण संवाददाता, वाराणसी : काशी के महापौर पद पर एक बार फिर भाजपा काबिज हो गई। इस बार भी भाजपा के किले की ईट विरोधी दल नहीं खिसका सके। वर्ष 1995 से महापौर पद पर भाजपा का कब्जा बना हुआ है।

loksabha election banner

नगर निकाय चुनाव केइतिहास पर नजर डालें तो नगर महापालिका गठन के बाद वाराणसी में पहली बार 1960 में नगर प्रमुख का चुनाव हुआ। एक फरवरी 1966 से चार जुलाई 1970 व एक जुलाई 1973 से 11 फरवरी 1989 तक महापालिका प्रशासकीय नियंत्रण में रही। नगर महापालिका के अस्तित्व में रहने के दौरान नगर प्रमुख का चुनाव सभासद करते थे। यही नहीं नगर प्रमुख पद के प्रत्याशी को सदन का सदस्य होना जरूरी नहीं था। यही वजह रही कि समाज के विभिन्न वर्गो के ख्यात व्यक्ति इस पद के लिए चुनाव में भाग्य आजमाते थे। इस चुनाव में आम जनता की सीधी सहभागिता नहीं रहती थी। ऐसे में सभासदों के खरीद-फरोख्त के भी आरोप समय-समय पर निर्वाचित नगर प्रमुखों व उनसे जुड़े दल पर लगते थे।

बदल गए पदनाम

नगर महापालिका का स्वरूप नगर निगम में बदलने के बाद जनप्रतिनिधियों और अफसरों के पदनाम भी बदल दिए गए। नगर प्रमुख को महापौर, उपनगर प्रमुख को उप महापौर, सभासद को पार्षद, मुख्य नगर अधिकारी को नगर आयुक्त कहा जाने लगा।

-------------

प्रशासक सर्वेसर्वा

कई ऐसे अवसर भी आए जब नगर महापालिका सदन को भंग करना पड़ा। ऐसी दशा में सभी वित्तीय, प्रशासनिक और नीतिगत अधिकार प्रशासक में निहित हो जाते थे। प्रशासक की सर्वेसर्वा रहा करते थे। छह फरवरी 1994 से 29 नवंबर 1995 और 30 फरवरी 2005 से 20 जनवरी 2007 तक नगर निगम सदन भंग था। इसके बाद 20 जनवरी 2012 तक सदन प्रभावी रहा। नगर निगम के लिए 1995 में पहली बार आम चुनाव हुआ। इसमें महापौर पद पर पहली बार भाजपा की सरोज सिंह काबिज हुई। इसके बाद से लगातार 22 सालों तक महापौर की कुर्सी ही नहीं वरन नगर निगम सदन में भी भाजपा का दबदबा बरकरार रहा जो अगले पांच साल तक और बना रहेगा।

नगर प्रमुख व कार्यकाल

नाम कब से कब तक

कुंज बिहारी गुप्ता- 01-02-1960 से 30-04-1962 तक

बृजपाल दास - 01-05-1962 से 31-01-1966 तक

श्याम मोहन अग्रवाल - 05-07-68 से 05-07-1970 तक

सरयू प्रसाद द्विवेदी - 06-07-1970 से 05-07-1971

पूरनचंद्र पाठक - 06-07-1971 से 30-06-1973 तक

मो. स्वालेह अंसारी - 12-02-1989 से 05-02-1994

---

महापौर व कार्यकाल

-सरोज सिंह - 30-11-1995 से 29-11-2000

अमरनाथ यादव - 30-11-2000 से 29-11-2005 तक

कौशलेंद्र सिंह : 18-11-2006 से 07-07-2012 तक

रामगोपाल मोहले : 08-07-2012 से 01-12-2017 तक

अब मृदुला जायसवाल - निर्वाचित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.