Move to Jagran APP

यूपी में फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार, मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद बोले सांसद मनोज तिवारी

भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि वैसे तो रोज ही हम मां विंध्यवासिनी के ध्यान में है लेकिन विंध्याचल आकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करना अलग ही सुख है। कोई ऐसी सभा नहीं है जो मां विंध्यवासिनी के जयकारे के बगैर शुरू हुई हो।

By saurabh chakravartiEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 05:48 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 07:45 PM (IST)
यूपी में फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार, मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद बोले सांसद मनोज तिवारी
मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी।

मीरजापुर, जेएनएन। भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि वैसे तो रोज ही हम मां विंध्यवासिनी के ध्यान में है, लेकिन विंध्याचल आकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करना अलग ही सुख है। कोई ऐसी सभा नहीं है, जो मां विंध्यवासिनी के जयकारे के बगैर शुरू हुई हो। उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश पर जिस प्रकार से अलगाववादी व आतंकी नजरें लगी हुई हैं। इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निस्कंटक रास्ता बनाने में लगे हुए हैं।

loksabha election banner

सोमवार को प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए मां विंध्यवासिनी से विशेष मन्नत मांगा था, जो अब सफल हो गया। उपमुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा पार्टी करेगी। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे और पिछली बार से ज्यादा सीटों पर फतह हासिल करेंगे। जनता को भाजपा पर पूरा भरोसा है। इसका मतलब है कि विकास हो रहा है। बगैर काम के कोई वोट नहीं देगा। भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता पर भाजपा सांसद ने कहा कि इसके लिए एक मजबूत सेंसर बोर्ड बनाए जाने पर बात चल रही है। वहीं फिल्म इंडस्ट्रीज में ड्रग्स के मामले पर कहा कि ड्रग्स सबके लिए खतरनाक है। कुछ लोगों के कारण पूरा इंडस्ट्री बदनाम होता है।

मनोज तिवारी ने विंयधाम में नवाया शीश

भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने सोमवार को ङ्क्षवध्यधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के श्रीचरणों में मत्था टेका। मां ङ्क्षवध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की। हालांकि विंध्यवासिनी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारे के बीच श्रद्धा-भाव के साथ विंध्यधाम में शीश नवाया।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी सोमवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे विंध्यधाम पहुंचे। स्टेट बैंक तिराहा स्थित प्रशासनिक भवन से निकलते समय उन्हें देखने वालों की भीड़ जुट गई। फैंस अपने फेवरेट गायक को देखने के लिए आतुर दिखे। यहां पर भी उनका भोजपुरी अंदाज देख फैंस मुस्कुराते नजर आए। वहीं मनोज तिवारी ने डलिया में नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद लेकर गर्भगृह पहुंच मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया। तीर्थ पुरोहित अमित पांडेय ने दर्शन-पूजन कराया। दर्शन-पूजन के बाद वे निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.