Move to Jagran APP

प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के निर्माण का आधार, वाराणसी में भाजपा ने दिया बूथ विस्तार पर जोर

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी 403 विधान सभा क्षेत्रों में सेक्टर संयोजको एवं सेक्टर प्रभारियों का वर्चुअल प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 11:38 PM (IST)
प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के निर्माण का आधार, वाराणसी में भाजपा ने दिया बूथ विस्तार पर जोर
प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के निर्माण का आधार, वाराणसी में भाजपा ने दिया बूथ विस्तार पर जोर

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी 403 विधान सभा  क्षेत्रों में सेक्टर संयोजको एवं सेक्टर प्रभारियों का वर्चुअल प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को शहर दक्षिणी विघानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सलील विश्नोई थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता के निर्माण का आधार होता है। 2014 से पहले भाजपा का फोकस मंडल तक ही था लेकिन 2014 के बाद पार्टी ने मंडल से बढ़कर बूथ तक विस्तार किया। अब सारा फोकस बूथो पर हो गया है। प्रदेश में एक लाख 63 हजार से ज्यादा बूथ है जिसे संभालकर रखने की जिम्मेदारी सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारी की है। कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य समाज और राष्ट्र का निर्माण करना है। शहर दक्षिणी विधायक एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वालो में वैभव कपूर, आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विश्वेश्वर, साधना वेदांती, ई.अशोक यादव, संतोष सोलापुरकर, गोपाल जी गुप्ता, नलिन नयन मिश्र, संदीप चौरसिया सहित मंंडल महामंत्री, सेक्टर प्रभारी एवं सेक्टर संयोजक शामिल थे। स्वागत महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय व संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने किया।

loksabha election banner

आज कैंट विस क्षेत्र में होगा प्रशिक्षण वर्ग

भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार 9 सितंबर से 13 सितंबर के बीच प्रदेश की सभी 403 विधान सभाओं में सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारियों के प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होंगे। इसके तहत वाराणसी महानगर की तीन विधानसभा क्षेत्रों में उत्तरी व दक्षिणी में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो चुका है।  कैंट विधानसभा क्षेत्र का प्रक्षिक्षण वर्ग 12 सितंबर को होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.