Move to Jagran APP

BJP के ई-बुक का विमोचन, चंदौली में ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल गिनाएंगे उपलब्धियां

चंदौली के प्रभारी मंत्री व ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने ई-बुक का विमोचन किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 08:21 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 09:54 AM (IST)
BJP के ई-बुक का विमोचन, चंदौली में ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल गिनाएंगे उपलब्धियां
BJP के ई-बुक का विमोचन, चंदौली में ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल गिनाएंगे उपलब्धियां

चंदौली, जेएनएन। मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री व ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने ई-बुक का विमोचन किया। इसके जरिए संगठन की ओर से लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए किए गए कार्यों को गिनाया जाएगा।

prime article banner

प्रभारी मंत्री ने कहा, लॉकडाउन में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से जिस तरह से जरूरतमंदों की मदद की गई, वह काबिले तारीफ है। कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी के मानक का पालन करते हुए गरीबों तक हरसंभव मदद पहुंचाई। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा भारत में करोना जैसी महामारी को देखते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने समय रहते लॉकडाउन का निर्णय लिया। इससे महामारी नियंत्रण में है। उत्तर प्रदेश के सीएम की पहल भी कारगर रही। बोले, 14 से 20 सितंबर के बीच में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन मंडल स्तर पर किया जाएगा। इस दौरान मंडल स्तर पर ई-बुक की लांचिंग कर लोगों को कार्यों की जानकारी दी जाएगी। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह,, विधायक साधना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह,, सुरेंद्र सिंह,, सर्वेश कुशवाहा, शिवराज सिंह,, जैनेंद्र राम मौजूद थे।

सुभासपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत अन्य पार्टियों को मिलाकर बने भागीदारी संकल मोर्चा के बैनर तले सोमवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किया गया। सुभासपा के उत्तरी विधानसभा प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप  के नेतृत्व में सारनाथ स्थित वार्ड नंबर 30 मवइयां वार्ड में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। साथ ही गांवों में घूमकर सरकार विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताया। आरोप लगाया कि सरकार की ओर से क्रियान्वित होने वाली योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को नहीं मिल रहा है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमण काल में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। इस अवसर पर राम भरोसे, दशरथ राजभर, जागेश्वर राजभर, संजय राजभर, सुनील मौर्य, गुलाब पटेल, चंदन विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.