Move to Jagran APP

भाजपा मंडल अध्यक्ष मथुरा सम्मेलन में लेंगे भाग, सभी पार्टी कार्यकर्ता गोवर्धन परिक्रमा में रात को लेंगे भाग

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि 7 व 8 अप्रैल को मथुरा में प्रदेश के सभी 1918 मंडल अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 08:10 AM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्ष मथुरा सम्मेलन में लेंगे भाग, सभी पार्टी कार्यकर्ता गोवर्धन परिक्रमा में रात को लेंगे भाग
भाजपा मंडल अध्यक्ष मथुरा सम्मेलन में लेंगे भाग, सभी पार्टी कार्यकर्ता गोवर्धन परिक्रमा में रात को लेंगे भाग

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि 7 व 8 अप्रैल को मथुरा में प्रदेश के सभी 1918 मंडल अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। सभी रात्रि में गोवर्धन परिक्रमा भी करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी की मंडुवाडीह क्षेत्र में विश्वनाथ गार्डेन में बुधवार को आयोजित प्रथम बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

प्रदेश सह-प्रभारी सुनील ओझा ने संगठन की परम्परा के अनुसार कार्यसमिति में केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी से देशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों के राजनीतिक प्रस्ताव को कार्यसमिति से पारित कराया। विधायक रोहनिया सुरेन्द्र नारायण सिंह, विधायक पिण्ड्रा अवधेश सिंह ने राज्य एवं केंद्र सरकार के विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने ग्राम स्वराज अभियान में लगाए गए 135 पदाधिकारियों द्वारा मिली जानकारी को प्रदेश कार्यालय भेजने का विवरण दिया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने सैनिटाइज के बारे में बताया। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री उमेश दत्त पाठक ने किया। नागेन्द्र रघुवंशी, अशोक तिवारी, राकेश सिंह अलगु, देवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह पटेल, संजय सोनकर, अखंड सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद सिंह पटेल, उषा राज मौर्य, ममता गौड़ आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.