Move to Jagran APP

श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर पूजन पर वाराणसी में मनेगा जन्मोत्सव, रामनवमी की तरह गूंजेगा सोहर

पांच अगस्त को जब अयोध्या में श्रीराम जन्‍मभूूमि मंदिर के लिए शिलाएं रखी जाएंगी तो काशी के गांव-गलियों से उठती सोहर की गूंज एकाकार होती जाएगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 06:15 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 01:28 PM (IST)
श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर पूजन पर वाराणसी में मनेगा जन्मोत्सव, रामनवमी की तरह गूंजेगा सोहर
श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर पूजन पर वाराणसी में मनेगा जन्मोत्सव, रामनवमी की तरह गूंजेगा सोहर

वाराणसी [विनोद पांडेय]। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति जनमानस की आस्था का समंदर राम जन्मभूमि पर अयोध्‍या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की तिथियां नजदीक आने के साथ हिलोरें लेने लगा है। पांच अगस्त को जब अयोध्या में मंत्रोंच्चार के बीच श्रीराम मंदिर के लिए शिलाएं रखी जाएंगी तो काशी के गांव-गलियों से उठती सोहर की गूंज एकाकार होती जाएगी। उत्सव को लेकर बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ की नगरी काशी में आस्थावानों का उत्साह सातवें आसमान पर है।

loksabha election banner

कोई शंखनाद की तैयारी में है तो किसी ने घंटा-घडिय़ाल की टंकार गुंजाने का मन बनाया है। इसमें भाजपा की महिला मोर्चा ने कुछ अलग ही खाका खींच रखा है। तिथि विशेष को रामनवमी की तरह मनाएंगी। घर में कलश स्थापना के साथ प्रभु के जन्मोत्सव के अनुष्ठान विधान भी निभाएंगी। रात को दीप जलाने के साथ ही महिला मंडली ढोल-मंजीरे के साथ भये प्रकट कृपाला दीनदयाला... बधाई गीत के साथ ही सोहर भी गाएंगी। प्रयास है कि यह प्रभु के मंदिर निर्माण का उल्लास हर घर में छाए। इसके लिए जिला महिला मोर्चा ने जनजागरण भी शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में महिलाओं से संपर्क किया जा रहा है। पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण को लेकर होने वाले भूमि पूजन समारोह से महिलाओं को अवगत कराते हुए अपने घर में ही उत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बूथ स्तर की महिला संगठनों को भी इसमें शामिल किया गया है। सामाजिक महिला संस्थाओं से भी संपर्क हो रहा है।

यह एक ऐतिहासिक पल होगा जिसमें हम सभी भागीदार बनेंगे

भाजपा महिला पदाधिकारियों का कहना है कि यह एक ऐतिहासिक पल होगा जिसमें हम सभी भागीदार बनेंगे। भाजपा क्षेत्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री सुनीता सिंह ने कहा कि अयोध्या नहीं पहुंच पाने की कमी को घर में ही उत्सव मनाकर पूरा किया जाएगा। इसके लिए महिला मोर्चा ने व्यापक तैयारी की है। कलश स्थापना के साथ ही महिला मंडली कीर्तन करेगी। भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष संगीता मिश्रा ने कहा कि घर में रंगोली बनाई जाएगी। कलश स्थापना कर श्रीराम की आराधना की जाएगी। शाम को दीप जलाए जाएंगे। महिला मोर्चा की जिला मंत्री ने कहा कि घर-घर उत्सव मनाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को संदेश भेजा जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.