पक्षी विहार नहर की मरम्मत शुरू
वाराणसी : सारनाथ स्थित पक्षी विहार केंद्र परिसर में जर्जर हो चुकी नहर का मरम्मत कार्य बुधवार स
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Nov 2017 01:52 AM (IST)Updated: Thu, 16 Nov 2017 01:52 AM (IST)
वाराणसी : सारनाथ स्थित पक्षी विहार केंद्र परिसर में जर्जर हो चुकी नहर का मरम्मत कार्य बुधवार से शुरू हो गया। नहर की मरम्मत में 13 लाख रुपये खर्च होंगे। सारनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि पक्षी विहार केंद्र में कृत्रिम नहर बनाया गया है जिसमें दरारें पड़ गई थीं। नहर में पानी छोड़ने पर जाने की बजाय दरारों में चला जा रहा था। इससे पानी बर्बाद हो रहा था। नहर के ऊपरी सतह को तोड़कर बनाया गया जाएगा। उसे बनाने में एक माह लगेगा। उधर, पक्षी विहार केंद्र में घड़ियाल और मगरमच्छ के तालाब में गंदे पानी को बदलने का काम शुरू हो गया है। साथ ही मिट्टी की भी सफाई कराई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें