बिहार की महिलाएं यूपी में बिगाड़ सकती हैं चुनावी गणित, प्रत्याशियों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें
फर्जी आइडी के बूते प्रधानी चुनाव की गणित बना और बिगाड़ सकती हैं। कोलकाता दिल्ली मुम्बई गुजरातआसाम मध्यप्रदेश में नौकरी पेशा करने वाले लोगों के साथ रहने वाली महिलाओं की सूची क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में तैयार करने की चर्चा से कई प्रत्याशी डरे सहमे हुए हैं।
बलिया, जेएनएन। बिहार की महिलाएं यूपी के फर्जी आइडी के बूते प्रधानी चुनाव की गणित बना और बिगाड़ सकती हैं। कोलकाता, दिल्ली, मुम्बई, गुजरात,आसाम, मध्यप्रदेश में नौकरी पेशा करने वाले लोगों के साथ रहने वाली महिलाओं की सूची क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में तैयार करने की चर्चा से कई प्रत्याशी डरे, सहमे हुए हैं।
क्षेत्र के रेवती थाना अंतर्गत गोपालनगर,दुर्जनपुर बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर कोडरहा व खवासपुर सहित कई ग्राम पंचायतों में फर्जी आईडी बनाने के मामलों को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है।
कई प्रत्याशियों का कहना है कि सीमावर्ती बिहार के महिलाओं का फोटो कलेक्ट कर लिया गया है,और यूपी के महिलाएं जो गैर राज्यों में निवास कर रही है उनका मतदाता आईडी व आधार कार्ड फर्जी तैयार किया जा रहा है।प्रत्याशियों का कहना है कि उक्त बिहार की महिलाएं घूंघट के आड़ में बड़े आराम से फर्जी मतदान करने की तैयारी में है। अगर समय रहते जिलाप्रशासन स्तर से फर्जी आईडी से मतदान करने वालों को नही रोका गया तो मतदाताओं व जिताऊ प्रत्याशियों के साथ अन्याय होगा। दुर्जनपुर ग्राम पंचायत के कई प्रत्याशियों का कहना है कि दुर्जनपुर में गोलीकांड के बाद मतदनकेन्द्र को अतिसवेदनशील प्लस बनाया गया है, लेकिन निष्पक्ष मतदान के लिए घूंघट के आड़ में फर्जी आईडी के बूते मतदान करने वाली महिलाओं पर अंकुश लगाना आवश्यक है।
बोले अधिकारी
फर्जी आईडी पर मतदान करने वाले लोगों पर अंकुश लगाया जाएगा,मौके पर पकड़े जाने पर सम्बंधित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा,तहसील क्षेत्र में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हरहाल में कराया जाएगा। -प्रशान्त कुमार नायक उपजिलाधिकारी बैरिया।