Move to Jagran APP

भूटान के कैबिनेट मंत्री ने सारनाथ में देखी भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली, विश्व शांति के लिए की पूजा

भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ स्थित पुरातात्विक खण्डहर परिसर में पुरावषेशो का अवलोकन के बाद विश्‍व के सुख समृद्धि के लिए भगवान बुद्ध की विशेष पूजा की।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 05:47 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 05:47 PM (IST)
भूटान के कैबिनेट मंत्री ने सारनाथ में देखी भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली, विश्व शांति के लिए की पूजा
भूटान के कैबिनेट मंत्री ने सारनाथ में देखी भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली, विश्व शांति के लिए की पूजा

वाराणसी, जेएनएन। भूटान के सीनियर कैबिनेट मंत्री और सेंट्रल मॉनेस्टिक बाड़ी के सदस्य गिल्जी टुलकू जिग्मे तेनज़िंग वांग्पो ने शनिवार की सुबह सात बजे भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ स्थित पुरातात्विक खण्डहर परिसर में पुरावषेशो का अवलोकन के बाद विश्‍व के सुख समृद्धि के लिए भगवान बुद्ध की विशेष पूजा की।भूटान के कैबिनेट मंत्री चार दिनों के लिए भारत के प्रमुख बौद्ध स्थलों के भ्रमण और दर्शन पूजन के लिए इन दिनों आये हुए हैं।

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्री का काफिला शनिवार को बोध गया में दर्शन पूजन कर रात लगभग नौ बजे सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थान के गेस्ट हाउस में ठहरने के बाद रविवार की सुबह सात बजे पुरातात्विक खण्डहर परिसर में पुरावशेषों का अवलोकन कर धमेख स्तूप के समक्ष बैठ कर विश्व शांति के लिए पूजा की। इसके बाद मंत्री का काफिला श्रावस्ती के लिए रवाना हो गया, वह भगवान बुद्ध से जुड़े स्‍थलों पर भ्रमण कर विश्‍व शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.