जौनपुर के भदेठी गांव में आधी रात को पुलिस की दबिश से लोग खौफजदा, 17 आरोपितों की तलाश
जौनपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में मंगलवार को वर्ग संघर्ष को लेकर तनावपूर्ण स्थिति कायम है।
जौनपुर, जेएनएन। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में मंगलवार को वर्ग संघर्ष को लेकर तनावपूर्ण स्थिति कायम है। वांछित 17 इनामिया आरोपितों की तलाश में पुलिस के शुक्रवार को आधी में रात दबिश देने से वर्ग विशेष की बस्ती के लोग खौफजदा हैं। चौथे दिन भी बाजार में दुकानें बंद रहीं और गांव में जनजीवन थमा सा रहा।
वर्ग संघर्ष के चलते उत्पन्न तनाव की स्थिति शनिवार को पांचवें दिन भी बरकरार रही। नामजद आरोपितों में फरार चल रहे पांच-पांच हजार के पुरस्कार घोषित 17 आरोपितों की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार की रात फिर वर्ग विशेष की बस्ती में कई घरों के दरवाजे पीटे। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उन लोगों के साथ भी बदसुलूकी की जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन पर आरोपितों को पेश करने के लिए दबाव बनाया। इससे बस्ती के लोग खौफजदा हैं। पुलिस व पीएसी के जवान एहतियात के तौर पर अब भी गांव में डेरा डाले हुए हैं।
मालूम हो कि मंगलवार की शाम गांव के वर्ग विशेष व अनुसूचित जाति के बच्चों में बकरी व भैंस चराने को लेकर विवाद हो गया था। प्रधान पति आफताब उर्फ हिटलर के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया था। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे वर्ग विशेष की ङ्क्षहसक भीड़ ने अनुसूचित जाति बस्ती पर धावा बोल दिया था। जो मिला उसकी पिटाई की। तोडफ़ोड़ व आगजनी की। कई लोगों के घर व मड़हे जल गए। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तीन बकरियां व एक भैंस आग में झुलसकर मर गईं। जिलाधिकारी दिनेश कुमार ङ्क्षसह व एसपी अशोक कुमार के भारी पुलिस बल के साथ आने पर ङ्क्षहसक भीड़ नियंत्रित हो सकी थी। पुलिस ने घटना के दिन ही 35 और दूसरे दिन दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे बाकी 17 नामजद आरोपितों पर एसपी ने शुक्रवार को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर दिया।
सपा नेता के पिता की बिगड़ी हालत
शुक्रवार की रात पुलिस ने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने को सपा नेता जावेद सिद्दीकी के घर पर दबिश दी। जावेद सिद्दीकी व उनके भाइयों जफर व आजम को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि घर पर मौजूद उनके कैंसर रोगी पिता जकरिया के साथ पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। स्वजन रात में ही उन्हें घर में ताला लगाकर इलाज के लिए कहीं लेकर चले गए।
वर्ग विशेष के युवक को पीटा, बाइक की क्षतिग्रस्त
गांव निवासी बेलाल नामक युवक को शुक्रवार की रात कहीं जाते समय राजभर बस्ती में कुछ युवकों नेे अकारण घेेर कर पीट दिया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। फिलहाल पीडि़त ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।