वाराणसी में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, तीन मजदूरों की मौत
शुक्रवार को चार मजदूर छत पर ढलाई कर रहे थे, अचानक नौ बजे के करीब मकान का छज्जा चहारदीवारी पर गिरा और दीवार सहित छज्जा दोनों गिर पड़ा।
वाराणसी (जेएनएन)। परानापुर में कादीपुर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने निर्माणाधीन मकान का छज्जा व दीवार के मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। चौबेपुर निवासी जयराम गुप्ता (रिटायर्ड अवर अभियंता जल निगम) ने कादीपुर स्टेशन के सामने परानापुर में जमीन खरीदी थी। कई दिनों से मकान का निर्माण हो रहा था। जयराम ने मकान बनाने का ठेका झारखंड निवासी सिराज को दिया था।
शुक्रवार को चार मजदूर छत पर ढलाई कर रहे थे। अचानक नौ बजे के करीब मकान का छज्जा चहारदीवारी पर गिरा और दीवार सहित छज्जा दोनों गिर पड़ा जिसमें दबकर अब्बास (30 वर्ष), मुस्तकीम (38 वर्ष), निवासी झारखंड, रामसेवक प्रजापति (30 वर्ष) निवासी चौबेपुर दब गए। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने तीनों को ईंट हटाकर बाहर निकाला। हालांकि तब तक झारखंड के दोनों ही मजदूरों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में बना आरटीओ माफिया सेल, मचा हड़कंप
रामसेवक गम्भीर रूप से घायल था जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने 100 नम्बर पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद ठेकेदार कुछ देर के लिए अर्धविछिप्त सा हो गया। फिर घटनास्थल से मौके से अचानक फरार भी हो गया। पुलिस ने तीनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों से संपर्क साधने में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद राम विलास वेदांती बोले-मैंने तुड़वाया था विवादित ढांचा, आडवाणी दोषी नहीं