आजमगढ़ की आकांक्षा ने पेटिंग के जरिए उकेरी मेधा, डीआइजी भी हुए प्रतिभा के मुरीद
दयानंद महाविद्यालय की छात्रा आकांक्षा यादव ने डीआइजी सुभाष चंद्र दुबे को उनकी हूबहू पेंटिंग की हुई चित्र बनाकर उन्हें सौंपी। वह कोरोना काल में डीआइजी द्वारा जरूरतमंदों की मदद करने के प्रयास से खुश थी। उसके द्वारा बनाई पेंटिंग देख डीआइजी भी खुद चौंक पड़े।
आजमगढ़, जेएनएन। दयानंद महाविद्यालय की छात्रा आकांक्षा यादव ने डीआइजी सुभाष चंद्र दुबे को उनकी हूबहू पेंटिंग की हुई चित्र बनाकर उन्हें सौंपी। वह कोरोना काल में डीआइजी द्वारा जरूरतमंदों की मदद करने के प्रयास से खुश थी। उसके द्वारा बनाई पेंटिंग देख डीआइजी भी खुद चौंक पड़े। उन्होंने बिटिया की मेधा को सराहते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
शहर के मोहल्ला नरौली निवासी 20 वर्षीय आकांक्षा यादव दयानंद महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। बिटिया को बचपन से ही तरह-तरह की चित्र बनाने का शौक है। वह पहले भी अपने पेटिंग मेधा से लोगों को चौंका चुकी हैं। प्रकृति से लेकर जीव-जंतु व इंसानों के चित्र ऐसे जीवंतता फूंकती कि एक नजर में लोग मुरीद हो उठते हैं।
आकांक्षा ने बताया कि वह उसने वर्ष 2015 में पहला चित्र बनाया तो उसे प्रशंसा मिली थी। उसके बाद ऐसा हौसला जगा कि अपने एक के बाद एक तस्वीर में अपने रुचि के रंग भरकर पहचान बनाने लगी। उसी क्रम में उसने डीआइजी का हू-ब-हू चित्र बनाकर उसे शुक्रवार को कैंप कार्यालय पहुंच कर भेंट किया। डीआइजी ने कहाकि कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करना मेरा धर्म था।