Move to Jagran APP

महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हाेगा आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा

आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्ताव पर की। मुख्यमंंत्री ने कहा कि इसे कैबिनेट में पास कराएंगे। आजमगढ़ में बनने वाला राज्य विश्वविद्यालय अगले सत्र से शुुरू हो जाएगा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 08:03 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 08:03 PM (IST)
महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हाेगा आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा
महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हाेगा आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्ताव पर की। मुख्यमंंत्री ने कहा कि इसे कैबिनेट में पास कराएंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ में बनने वाला राज्य विश्वविद्यालय अगले सत्र से शुुरू हो जाएगा। आजमगढ़ व मऊ के विद्यालय इससे संबद्ध होंगे। नौजवानों को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंनेे कहा कि प्रदेश का नौजवान स्मार्ट बनेगा। इसके लिए उन्हें स्मार्ट टैबलेट और लैपटाप भी मिलेगा। अब युवा आनलाइन शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न वितरण को लेकर पूर्व की सरकारों पर करारा तंज कसा। कहाकि पहले खाद्यान्न बांग्लादेश चला जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री अन्न गरीब योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में खाद्यान्न दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि दीपावली बीत गई और अब होली तक प्रदेश की 15 करोड़ कार्डधारकों को निश्शुल्क राशन मिलेगा, जो दिसंबर से लागू हो जाएगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा। साथ ही एक किलो खाद्य तेल, एक किलो चीनी और एक किलो नमक भी वितरित किया जाएगा। पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो निश्शुल्क खाद्यान्न मिलेगा। इसके अलावा एक किलो खाद्य तेल, एक किलो दाल व एक किलो नमक भी वितरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ ने दो मुख्यमंत्री दिए और सांसद चुनकर भेजा लेकिन उन लोगों ने जिले के नाम धूमिल ही किया। जनता को सोचना होगा कि आखिर जिले की पहचान धूमिल करने वाले कौन हैं। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार ने साढ़े चार लाख नौजवानों काे नौकरी दी और तीन लाख को संविदा पर नियुक्त किया। ये नौजवान मेरे और अमित शाह के रिश्तेदार नहीं हैं। मुझे प्रसन्नता होती है कि उत्तर प्रदेश परिवार के सदस्यों को नौकरी मिली। उन्हाेंने सपा पर तंज कसते हुए कहाकि पहले नौकरी के लिए जगह निकलती थी तो महाभारत की तरह रिश्ते निकल पड़ते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.