महिलाओं ने पौधरोपण कर गांव को हरा भरा रखने का लिया संकल्प, निकाली जनजागरूकता रैली
पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण अभियान के क्रम मे शनिवार को मातलदेई में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और लड़कियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधरोपण किया।
वाराणसी, जेएनएन। लोक समिति और आशा द्वारा चलाया जा रहे पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण अभियान के क्रम मे शनिवार को मातलदेई (पयागपुर) में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और लड़कियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधरोपण किया। इसके पूर्व गांव में जनजागरूकता रैली निकाली गयी।
रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां शामिल हुईं, उन्होंने पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, सांसे हो रही हैं कम आओ वृक्ष लगाएं हम। जल ही जीवन है, इसकी रक्षा करें, खुले में शौच करना बन्द करो आदि नारे लगाते हुए और हाथ में तख्तियां लेकर चल रहे थे। सभी ने गांव को हराभरा रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि गांव में पर्यावरण संरक्षण के लिए वे जन जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। इसके बाद समूह की महिलाओं ने अपने अपने घर पर व गांव के सार्वजनिक स्थानों पर और खेत तथा सड़क के किनारे किनारे छायादार पौधे लगायें। सभी लोगों ने पौधे को बचाने की जिम्मेदारी भी ली।
लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि पौधरोपण के अगली कड़ी में बेनीपुर, गनेशपुर और गौर मिर्जामुराद में समेत दर्जनों गांवों में लोक समिति संगठन की महिलाओं और ग्रामीणों के साथ पौधरोपण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनी, सुरजा, रूकमीना, नीलम, सीमा, सावित्री, सुषमा, अनिता, सुनीता, मुन्नी, आंचल, चमेला, कमला, उषा और हीरावती आदि लोगों ने भाग लिया।