Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार, वाराणसी में बोलीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। आज महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। जूही सिंह सोमवार को सिगरा स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 09:14 PM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 09:14 PM (IST)
भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार, वाराणसी में बोलीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह
सारनाथ में समाजवादी महिला सभा की ओर से आयोजित जनसभा का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते पदाधिकारी।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। आज महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। जूही सिंह सोमवार को सिगरा स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। लोगों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले भाजपा की एक बड़ी नेत्री व पूर्व राज्यपाल ने इसी शहर में एक बेतुका बयान दिया कि रात को आठ बजे के बाद महिलाएं थाने पर ना जाएं। इतने से ही पता लगता है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति क्या है। महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं लिहाज़ा आधी आबादी प्रदेश में दोबारा सपा की सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

जनसंवाद में निशाने पर भाजपा, कहा कानून व्यवस्था बेलगाम

सारनाथ के हीरामनपुर में आयोजित जनसंवाद को संबोधित करते हुए जूही सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को संभालने व मंहगाई को नियंत्रित करने में असफल साबित हुई है। भाजपा सरकार का दावा है कि उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय का निर्माण कराया, लेकिन 90 फीसद शौचालयों में पानी नहीं जाता। भाजपा ने किसानों व व्यापारियों सहित महिलाओं को भी ठगने का काम किया है। रसोई में इस्तेमाल होने वाले सभी सामान महंगे कर दिए।

सपा सरकार द्वारा किए गए शिलान्यास की योजनाओं को सरकार अपने नाम करने में जुटी है। मेट्रो, 108 नंबर एंबुलेंस, 100 नंबर पुलिस सेवा, महिलाओं के लिए डायल 1090 सेवा सपा सरकार ने शुरू की। कैंसर इंस्टीट्यूट भी सपा सरकार की देन है। भाजपा सरकार में शिक्षा महंगी हो गई है। एक तरफ प्रदेश में रोजगार का अभाव है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार फिल्मोत्सव कर रही है। इसलिए सूबे में सपा सरकार लानी होगी तभी कानून व्यवस्था और महंगाई नियंत्रित होगी। राष्ट्रीय सचिव डा. सपना सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, वशिष्ठ मिश्रा, पूर्व विधायक महेंद्र पटेल, संजय यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेखा पाल आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.